फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dalit woman forced to consume urine in madhyapradesh

दलित महिला पर दबंगों का कहर, जबरन पिलाया मूत्र

Wed, 02 Sep 2015 01:46 PM IST
Updated Wed, 02 Sep 2015 01:46 PM IST
विज्ञापन
Dalit woman forced to consume urine in madhyapradesh

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक दलित महिला से ऊपरी जाति के एक दंपति द्वारा मारपीट करते हुए उसे जबरन मूत्र पिलाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला अपनी जाति के लोगों के साथ मामले में मंगलवार को जिले के अपर पुलिस अधीक्षक नीरज पांडे से मिले और मामले में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने मामले में उनकी शिकायत दर्ज करने से ही इंकार कर दिया।
विज्ञापन

 
अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार वाकया बीते 24 अगस्त को नवगोंग पुलिस थाने के मुदावारा गांव का है। एएसपी को दर्ज कराई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि कुछ महीने पहले उन्हें सरकार की ओर से जमीन का एक पट्टा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में इस पट्टे पर गांव के ही विजय यादव का कब्जा था। पट्टा उसके नाम होने के बाद विजय और उसके परिवार ने उसका शोषण शुरू कर दिया। बीते 24 अगस्त को विजय ने अपने मवेशी उसके खेत में छोड़ दिए और उसकी पूरी फसल तहस नहस कर दी।

घटना के बाद से आरोपी दंपति फरार

Dalit woman forced to consume urine in madhyapradesh

इसकी जानकारी लगने पर जब वह शिकायत करने विजय के घर पहुंची तो उसकी पत्‍नी विमला ने उसे पकड़कर लाठियों से उसकी पिटाई की। कुछ देर बाद विजय भी वहां पहुंचा और उसके कपड़े फाड़ते हुए उसे अपना मूत्र पीने पर मजबूर किया।

आरोपियों ने उसे मामले में पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में छतरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ललित शखयावर ने बताया कि संबंधित थाने में आरोपी दंपति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है।

एसएसपी के अनुसार उन्होंने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर निष्पक्ष जांच के आदेश दे दिए हैं। हालांकि आरोपी दंपति वारदात के बाद से ही गांव से फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed