फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dalit groom came out amidst the security of police in Damoh, mounted a mare with Baba Saheb photo

MP News: दमोह में पुलिस की सुरक्षा के बीच निकली दलित दूल्हे की रछवाई, बाबा साहब की फोटो लेकर घोड़ी चढ़ा

Mon, 22 May 2023 01:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 22 May 2023 01:21 PM IST
सार

हटा के बिजौरी पाठक में एक दलित दूल्हे की रछवाई भारी पुलिस बल की मौजदूगी में निकाली गई। दूल्हे के पिता ने दबंगों के डर से पुलिस सुरक्षा की मांग की थी।

 

विज्ञापन
Dalit groom came out amidst the security of police in Damoh, mounted a mare with Baba Saheb photo
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की फोटो लेकर घोड़ी चढ़ा दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौरी पाठक में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एक दलित दूल्हे की रछवाई निकाली गई। दूल्हा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की फोटो हाथ में लेकर घोड़ी चढ़ा। जानकारी के अनुसार नन्नाई अहिरवार के पुत्र भूपेंद्र के विवाह के पूर्व 21 मई को देवी देवता पूजन के लिए रछवाई निकलने का कार्यक्रम था। पिता को सूचना मिली कि गांव के कुछ दबंग लोग बेटे के घोड़ी पर बैठकर गांव में घूमने पर विवाद कर सकते हैं। सूचना पाकर नन्नाई अहिरवार ने हटा पुलिस सहित अनुसूचित जाति संगठन के पदाधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर हटा पुलिस थाना से एसआई सौरभ शर्मा पुलिस बल के साथ निर्धारित समय से पूर्व बिजौरी गांव पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर सद्भाव की भावना कायम की। इसी दौरान अनुसूचित जाति संगठन के पदधिकारी भी गांव पहुंचे।
विज्ञापन


विज्ञापन


निर्धारित समय पर दूल्हा भूपेंद्र अहिरवार घोड़ी पर सवार होकर नाते रिश्तेदारों के साथ गांव भ्रमण पर निकला और गांव के देवी देवताओं का पूजन संपन्न कराया। इस दौरान बैंड बाजे पर युवकों ने नाच गाने की रस्म भी निभाई। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। दूल्हा भूपेंद्र ने बाबा साहब की फोटो हाथ में लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया। वहीं पुलिस गांव में तब तक मौजूद रही जब तक दूल्हे की रछवाई की रस्म पूरी नहीं हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, दमोह में इसके पहले भी इस तरह के विवाद सामने आते रहे हैं, जब दलित समाज के दूल्हे को गांव के दबंगों ने घोड़ी चढ़ने से रोका और पुलिस की मौजूदगी में ही यह कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed