{"_id":"5d39cfb68ebc3e6cb12ea0a7","slug":"crowd-beat-the-mentally-impaired-young-man-as-a-child-thief-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेशः इंदौर में भीड़ ने मानसिक रूप से कमजोर युवक को बच्चा चोर समझकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेशः इंदौर में भीड़ ने मानसिक रूप से कमजोर युवक को बच्चा चोर समझकर पीटा
Thu, 25 Jul 2019 09:22 PM IST
Trainee Trainee
ब्यूरो, अमर उजाला, भोपाल
ब्यूरो, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 25 Jul 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
Mob Lynching
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में भीड़ ने 30 वर्षीय एक युवक को बच्चा चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। लोगों को शक था कि युवक कार में बैठी एक बच्ची को बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, युवक तेजराम चौहान मानसिक रूप से कमजोर है। उससे पूछताछ की जा रही है। बच्चा चोर बताने वालों की भी तलाश की जा रही है। यह घटना बुधवार शाम निरंजनपुर स्थित खालसा चौक की है। एक दंपती सब्जी मंडी के पास कार खड़ी कर सब्जी खरीदने गया था।
विज्ञापन
युवक उनकी कार में बैठी बच्ची को निकालने की कोशिश कर रहा था। मौके पर एक अन्य कार भी खड़ी थी, जिसमें महिलाएं बैठी हुई थी। जो मौके से फरार हो गई। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
इस वीडियो में लोग अर्धनग्न युवक की पिटाई कर रहे हैं। लसूड़िया पुलिस थाना प्रभारी संतोष कुमार दूधी ने बृहस्पतिवार को बताया कि हमने मामले की तसदीक की है। आरोपी चौहान नजदीक के बेटमा गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि शराब की एक दुकान के पास मौजूद लोगों ने चौहान की मानसिक स्थिति जाने बगैर शोर मचा दिया। चौहान को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 151 (संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने के लिए की जाने वाली ऐहतियातन गिरफ्तारी) के तहत गिरफ्तार किया गया है।
