{"_id":"64673fd98dbf5f017f09fdf3","slug":"crocodile-coming-out-of-the-mahanadi-in-katni-villagers-in-panic-came-out-of-the-water-and-were-seen-sunbath-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कटनी में महानदी से निकले मगरमच्छ ने फैलाई दहशत, पानी से बाहर निकलकर धूप सेंकते दिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कटनी में महानदी से निकले मगरमच्छ ने फैलाई दहशत, पानी से बाहर निकलकर धूप सेंकते दिखा
Fri, 19 May 2023 02:52 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 19 May 2023 02:52 PM IST
सार
कटनी में महानदी से निकले मगरमच्छ से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। लोग मगरमच्छ को देखने भी पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा कि सबसे पहले मछली पकड़ने गए लोगों ने मगरमच्छ को धूप सेंकते देखा था।
विज्ञापन
नदी के बाहर धूप सेंकता मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटनी में महानदी से निकले मगरमच्छ को देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। नदी से बाहर धूप सेंकते मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो बरही के कुनिया का बताया जा रहा है, जहां एक मगरमच्छ महानदी से निकलकर सूखे स्थान पर आराम फरमाता नजर आ रहा है। इसी दौरान मछली पकड़ने वालों की नजर मगरमच्छ पर पड़ी, जिसकी जानकारी लगते ही ग्रामीणों की भीड़ नदी किनारे मगरमच्छ देखने उमड़ पड़ी। महानदी से निकले मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है, नदी के किनारे ग्रामीण नहाने और पशुओं को पानी पिलाने लाते हैं, जिससे उन्हें अपनी जान का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग को मगरमच्छ की जानकारी दी है।
बता दें, महानदी में रेत खनन के बीच पानी की कमी बनी हुई है, इसलिए यहां सामान्य रूप से महानदी में मगरमच्छ दिखाई नहीं देते। यहां मगरमच्छ मिलने से लोग काफी हैरान हैं। वहीं, वन विभाग की समझाइश के बाद ग्रामीण नदी किनारे अकेले नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें, महानदी में रेत खनन के बीच पानी की कमी बनी हुई है, इसलिए यहां सामान्य रूप से महानदी में मगरमच्छ दिखाई नहीं देते। यहां मगरमच्छ मिलने से लोग काफी हैरान हैं। वहीं, वन विभाग की समझाइश के बाद ग्रामीण नदी किनारे अकेले नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
