{"_id":"5b2a1c634f1c1bf36e8b8e17","slug":"man-who-raped-elderly-women-in-mp-gets-life-imprisonment-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला से रेप के आरोपी को जुर्माना सहित उम्रकैद की सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग महिला से रेप के आरोपी को जुर्माना सहित उम्रकैद की सजा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में एक बुजुर्ग महिला से रेप करने के आरोपी चंद्रपाल को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। 32 साल के चंद्रपाल ने साल 2016 में 62 साल की महिला का रेप किया था। बाद में उसने पीड़िता को जान से मारने की भी कोशिश की। मामले पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र टाडा ने मंगलवार को आरोपी को सजा सुनाई। आरोपी पर 2,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त सरकारी अभियोजक रामनिवास सिंह तोमर के मुताबिक आरोपी ने 15 अगस्त 2016 को मोरेना के खजुराओ रोड स्थित महिला के घर में रेप की वारदात को अंजाम दिया था। जब महिला खुद को बचाने की कोशिश कर रही थी तो उसने उसके साथ मारपीट भी की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी देने लगा।
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर धारा 376 (रेप) के साथ ही भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। अभियोजक ने आगे बताया कि मामले पर ट्रायल के बाद आरोपी चंद्रपाल को आरोपी घोषित करते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन