{"_id":"5b7bad9242c792462d133f36","slug":"hotel-operator-breaks-marriage-after-8-months-of-engagement-over-dowry-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगनी के आठ महीने बाद युवक ने तोड़ दी शादी, दूसरी जगह से मिल रहा था ज्यादा दहेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगनी के आठ महीने बाद युवक ने तोड़ दी शादी, दूसरी जगह से मिल रहा था ज्यादा दहेज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में एक होटल संचालक ने मंगनी के आठ महीने बाद इसलिए शादी तोड़ दी क्योंकि उसे दूसरी जगह से ज्यादा दहेज मिल रहा था। उसे यूं तो दहेज में गाड़ी, जेवर और अन्य सामान दिया जा रहा था लेकिन उसे ये सब भी कम लगा।
विज्ञापन
उसने लड़की के परिवार वालों से कहा कि उसे कम दहेज दिया जा रहा है इसलिए वह शादी नहीं करेगा। लेकिन असल में वो दूसरी जगह मंगनी कर चुका था। आरोपी युवक समेत अन्य दो के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मामले की शिकायत दर्ज कराने वाली 18 साल की युवती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। उसकी साल 2017 में होटल संचालक विनोद से शादी पक्की हुई थी। दोनों की एक दिसंबर साल 2017 में मंगनी हुई थी। इसमें लड़की वालों के 50 हजार रुपये खर्च हुए थे।
विज्ञापन
एसआई चौबे के मुताबिक विनोद ने दहेज में गाड़ी और जेवर के अलावा भी कई मांगें रखीं। मांग पूरी नहीं होने का बहाना बनाते हुए उसने आठ महीने बाद शादी तोड़ दी। परेशान होकर लड़की ने आरोपी विनोद और अन्य दो लोगों पर दहेज के तहत मामला दर्ज करवाया।