{"_id":"5cdb83c8bdec22070f67f062","slug":"cops-arrest-husband-who-inserted-plastic-piece-in-uterus-of-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदे पति ने पत्नी के गुप्तांग में डाली छह इंच लंबी प्लास्टिक की ग्रिप, दो साल से सह रही थी दर्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दरिंदे पति ने पत्नी के गुप्तांग में डाली छह इंच लंबी प्लास्टिक की ग्रिप, दो साल से सह रही थी दर्द
Wed, 15 May 2019 08:43 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Wed, 15 May 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में मंगलवार को डॉक्टरों ने एक महिला के गुप्तांग से मोटलसाइकिल के हैंडल की ग्रिप निकाली है। पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर ये प्लास्टिक की ग्रिप पीड़िता के हैवान पति ने दो साल पहले उसके गुप्तांग में डाल दी थी। वह तभी से असहनीय पीड़ा का सामना कर रही थी।
विज्ञापन
36 साल की आदिवासी पीड़ित महिला ने रविवार को शिकायत में कहा है कि अपने पति की दरिंदगी के कारण वह असहनीय दर्द सह रही थी। इस शिकायत के बाद आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक म्यूजिक बैंड के साथ काम करता है। चंदन नगर पुलिस स्टेशन इंचार्ज राहुल शर्मा का कहना है, "धार जिले की रहने वाले ये महिला छह बच्चों की मां है और उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
दो साल पहले बच्चों को लेकर दोनों पति-पत्नी का झगड़ा हो गया। पति ने पहले महिला के साथ मारपीट की और फिर गुस्से में उसके गुप्तांग में हैंडल की ग्रिप डाल दी। महिला ने शर्म और अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचते हुए ये बात सबसे छिपाई।"
विज्ञापन
शर्मा ने आगे बताया कि कुछ महीने पहले महिला को असहनीय दर्द हुआ। जिसके बाद वह एक निजी अस्पताल गई, वहां उससे डॉक्टरों ने कहा कि एक लाख रुपये जमा करने के बाद उसका तुरंत ऑपरेशन किया जाएगा। "गरीब महिला पैसों के बारे में सुनते ही अस्पताल से चली गई। रविवार को वह बुरी हालत में चंदन नगर पुलिस स्टेशन पहुंची।"
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में सर्जरी विभाग के हेड डॉक्टर आरके माथुर का कहना है कि प्लास्टिक की ग्रिप ने महिला के गुप्तांग को काफी नुकसान पहुंचाया है। डॉक्टर ने बताया कि ग्रिप महिला की बच्चेदानी, पेशाब की थैली और छोटी आंत तक पहुंच गई थी।
माथुर ने बताया, "ऑपरेशन चार घंटे तक चला और हमने प्लास्टिक की ग्रिप निकाली। अब हम क्षतिग्रस्त हिस्सों का इलाज कर रहे हैं। अब उनकी हालत स्थिर है।"
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन