फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   13 year old visually challenged girl sexaully assaulted by motorcyclist in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: 13 साल की नेत्रहीन लड़की के साथ रेप, आरोपी फरार

Mon, 24 Sep 2018 01:01 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 24 Sep 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
13 year old visually challenged girl sexaully assaulted by motorcyclist in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक 13 साल की नेत्रहीन लड़की के साथ रेप की खबर सामने आई है। यह जिला राजधानी भोपाल से 592 किमी की दूरी पर स्थित है। लड़की के साथ रेप के बाद उसे जंगल में फेंक दिया गया। बताया जा रहा है कि उसके पिता और उसे किसी अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने लिफ्ट दी थी और बाद में वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। जबकि मामला रविवार को सामने आया, जब उसके पिता ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई। एक पेपर मिल के गार्ड को वह जंगल में मिली। पुलिस का कहना है कि वहां से उसे सीधा रेवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


बूधर के थानाध्यक्ष अनिल पटेल का कहना है कि पीड़िता और उसके पिता शुक्रवार की शाम बूधर रेलवे स्टेशन पर सार्वजनिक वाहन का इंतजार कर रहे थे। वहां से उनका गांव 10 किमी की दूरी पर स्थित है। उतने ही वहां एक मोटरसाइकिल सवार आया और उसने उन्हें लिफ्ट का ऑफर दिया। लेकिन पीड़िता के पिता ने मना कर दिया। जब एक घंटे बाद भी वहां कोई वाहन नहीं आया तो उन्होंने मोटरसाइकिल सवार से लिफ्ट ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद आरोपी ने कथित तौर पर हाईवे पर मोटरसाइकिल रोक दी और लड़की के पिता से पास की दुकान से बीड़ी लाने को कहा। जब उसके पिता बीड़ी लेने के लिए उतरे तो आरोपी लड़की को पास के जंगल में ले गया और वहां उसके साथ रेप किया और फरार हो गया। लड़की के पिता ने अपनी बेटी और मोटरसाइकिल चालक को ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं मिले।


इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। फिर पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी। उतने ही उन्हें पेपर मिल के गार्ड का फोन आया कि जंगल में एक लड़की खराब हालत में है। पुलिस ने वहां पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया जा चुका है और उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed