{"_id":"5f74aa51280b7235f5716e9e","slug":"crime-in-madhya-pradesh-gang-rape-with-16-year-old-minor-in-khargone-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के हाथरस के बाद अब मध्यप्रदेश में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के हाथरस के बाद अब मध्यप्रदेश में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म
Wed, 30 Sep 2020 10:50 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद से जहां पूरे देश में आक्रोश है वहीं अब इसके बाद मध्य प्रदेश में हैवानियत का मामला सामने आया है। जहां खरगोन में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दरअसल जिला मुख्यालय से लगभग 55 किमी दूर झिरन्या थाना क्षेत्र के मारुगढ़ में 16 वर्षीय नाबालिग और उसके भाई खेत की देखभाल कर रहे थे। तभी आधी रात के बाद कुछ बदमाश पानी पीने आए और युवती को देख उसे साथ में उठाकर ले गए। जिसके बाद तीनों आरोपियों ने नाबालिग को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
पीड़ित लड़की के भाई ने बताया तीन लोग एक बाइक से पानी मांगने के बहाने आए, जब हमने मना कर दिया तो वे मुझसे मारपीट कर मेरी बहन को उठा ले गए और उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया। वहीं मौके पर पहुंचे एसपी शैलेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर पूरा घटनाक्रम जाना। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
