फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   cow smuggling case in Panna Madhya Pradesh DFO suspended accused forest guard

मध्यप्रदेश: गौ तस्करी मामले में वनरक्षक निलंबित, सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो

Fri, 21 Aug 2020 02:58 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 21 Aug 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
cow smuggling case in Panna Madhya Pradesh DFO suspended accused forest guard
गो तस्करी (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के पन्ना शहर में गौ तस्करी के मामले को लेकर वन रक्षक को निलंबित कर दिया गया है। ये मामला पन्ना में रैपुरा वन परिक्षेत्र के तहत आने वाले मलघन बीट का है, जहां पदस्थ वन रक्षक प्रेमनारायण वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, व्हॉट्सएप पर गौ तस्करी में पैसों के लेन-देन का ऑडियो वायरल हुआ था। 

विज्ञापन



इस वायरल ऑडियो में प्रेमनारायण पैसों की लेन-देन की बात कर रहे थे। दक्षिण वन मंडल पन्ना डीएफओ मीना मिश्रा ने आदेश जारी कर वनरक्षक को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


इस ऑडियो में प्रेमनारायण थाना प्रभारी को पांच हजार रुपये और मुकुंदी मुंशी को तीन हजार रुपये देने की बात सामने आ रही है। ये ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। प्रेमनारायण वर्मा वनरक्षक को उपरोक्त आचरण नियम का उल्लंघन करने के आरोप में और तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed