{"_id":"7bfd0da2-ea49-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"court-rejects-former-raghavji-bail-plea","type":"story","status":"publish","title_hn":"राघवजी को झटका, जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राघवजी को झटका, जमानत अर्जी खारिज
भोपाल/एजेंसी
Updated Thu, 11 Jul 2013 10:19 PM IST
विज्ञापन
अपने नौकर का यौन शोषण करने के मामले में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राघवजी की जमानत याचिका बृहस्पतिवार को एक स्थानीय अदालत ने खारिज कर दी।
विज्ञापन
कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप बेहद गंभीर किस्म के हैं। राघवजी काफी प्रभावशाली हैं और अरसे से अहम पदों पर काबिज रहे हैं।
ऐसे में वह सुबूतों को नष्ट करने की कोशिश कर सकते हैं। उन्हें जमानत दिए जाने से समाज में गलत संदेश जाएगा कि कानून सबके लिए समान नहीं है।
राघवजी की संपूर्ण कुकर्म कथा, भुक्तभोगी की जुबानी
विज्ञापन
राघवजी को नौ जुलाई को मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 22 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा।
