फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Three days lockdown due to increase in deaths in Chhindwara, people will keep work for five to ten days at some places

मप्र : छिंदवाड़ा में मौतें बढ़ने से तीन दिन का लॉकडाउन, कुछ जगह लोग खुद रखेंगे पांच से दस दिन कामकाज बंद

Thu, 01 Apr 2021 11:11 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 01 Apr 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
MP: Three days lockdown due to increase in deaths in Chhindwara, people will keep work for five to ten days at some places
कोरोनावायरस इंडिया अपडेट - फोटो : PTI

देश में एक बार फिर कोरोना महामारी बेकाबू हो गई है। महाराष्ट्र से सटे मध्यप्रदेश के कई जिलों में हालात बिगड़ रहे हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों बढ़ोतरी और कोविड से मौतों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। श्मशान घाटों पर लंबी कतारें लग रही हैं। छिंदवाड़ा में मौतों की संख्या बढ़ने के बाद गुरुवार को जिला कलेक्टर ने तीन दिन के लॉकडाउन का एलान कर दिया। यहां पढ़ें मध्यप्रदेश से जुड़े कोरोना के अपडेट ...

विज्ञापन


छिंदवाड़ा: तीन दिन में 33 मौतें, आज से तीन दिन लॉकडाउन
छिंदवाड़ा में बिगड़े हालातों के बीच गुरुवार को कलेक्टन सौरभ कुमार सुमन ने शुक्रवार, शनिवार, रविवार को जिले में लॉकडाउन का फैसला किया। यह एक अप्रैल की रात 10 बजे से प्रभावी होगा और पांच अप्रैल सोमवार सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सरकारी कर्मचारियों को कार्यालय आने-जाने की छूट रहेगी। मेडिकल स्टोर व अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रखने तथा उद्योगों के कर्मचारियों व परीक्षार्थियों को आने-जाने की छूट रहेगी। 
विज्ञापन


जान पर आई, तो खुद ही बना लिए नियम 
कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ता देख आम लोग खुद ही जीवन की सुरक्षा के लिए लॉकडाउन का फैसला कर रहे हैं। छिंदवाड़ा जिले के लिंगा में पंचायत ने दस दिन, रामाकोना में दस दिन, सौंसर में छह दिन और बिछुआ में पांच दिन बाजार बंद करने की घोषणा की गई है। वहीं जिला मुख्यालय पर डेंटल एसोसिएशन ने पांच दिन तक दवाखाने बंद रखने और मंडी व्यापारी संगठन ने 4 अप्रैल तक कारोबार बंद रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, मप्र का यह जिला महाराष्ट्र की सीमा से लगा है। यहां संक्रमण बेहद तेजी से बढ़ रहा है। यहां बीते सोमवार से बुधवार शाम तक कुल 86 मरीज पॉजीटिव मिले, तो वहीं कोविड वार्ड में भर्ती 33 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, प्रशासन चार मौतों को ही कोविड से मान रहा है, लेकिन इन सभी शवों का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल से किया गया है। बता दें कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, छिंदवाड़ा में 3,366 लोग संक्रमित हो चुके हैं। फिलहाल 308 सक्रिय मामले हैं। 

अशोकनगर: बॉर्डर सील, ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु 

कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए करीला में रंगपंचमी पर लगने वाला मेला रद्द कर दिया गया है। बाहर से आने वाले लोगों को रोकने के लिए प्रशासन ने जिले की बॉर्डर को सील कर दिया है। वहीं श्रद्धालुओं के लिए घर बैठे करीला मंदिर के दर्शन करने की व्यवस्था की है। इसके लिए प्रशासन ने एक लिंक जारी किया है।  श्रद्धालु https://ashoknagar.nic.in/ पर क्लिक करके दर्शन कर सकते हैं।


मंत्री गोविंद राजपूत कोरोना संक्रमित

उधर, सागर से खबर है कि राज्य के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्विटर पर इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मैंने जांच कराई थी। रिपोर्ट गुरुवार को मिली, जो कि पॉजिटिव है। 

जबलपुर: 170 नए मरीज मिले, दो की गई जान

जबलपुर जिले में बुधवार काे कोरोना के 170 नए मरीज मिले हैं और दो मरीजाें की मौत हुई। 119 मरीज ठीक हाेकर घर लाैटे। वहीं अभी 1283 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 267 लाेगाें की माैत हाे चुकी है।

ग्वालियर: 120 नए मरीज मिले
ग्वालियर में बुधवार को कोरोना के 120 नए मरीज मिले। यह इस साल का कोरोना संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 17 नवंबर, 2020 को 141 मरीज मिले थे। सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में लगातार मरीज भर्ती हो रहे हैं।

इंदौर : कोरोना नियमों को नहीं किया पालन, कई दुकानें और होटल सील

इंदौर में बुधवार को शहर में 638 नए कोरोना मरीज मिले हैं और दो लोगों की मौत हो गई। हालांकि, मुख्यमंत्री के साथ कलेक्टर्स की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में साफ हो गया है कि शहर में अभी लॉकडाउन लगाने जैसी स्थिति नहीं है। मुख्यमंत्री को कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि रंगपंचमी पर गेर, जुलूस, सार्वजनिक रूप से रंग खेलना, समूह में घूमना, अनावश्यक आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहेगा। वहीं इंदौर में प्रोटोकाॅल तोड़ने पर राजबाड़ा और सरवटे की कई दुकानें व होटलों को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed