{"_id":"5e9400ff8ebc3e77a947184d","slug":"coronavirus-live-updates-in-madhya-pradesh-three-months-old-girl-recovering-from-covid-19-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: कोरोना का बहादुरी से मुकाबला कर रही तीन महीने की मासूम, तेजी से हो रही ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: कोरोना का बहादुरी से मुकाबला कर रही तीन महीने की मासूम, तेजी से हो रही ठीक
Mon, 13 Apr 2020 02:19 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 13 Apr 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस संक्रमण के बाद मध्यप्रदेश के इंदौर में एक अस्पताल के पृथक वॉर्ड में पिछले आठ दिनों से भर्ती महज तीन महीने की एक बच्ची कोविड-19 का बहादुरी से मुकाबला कर रही है और संक्रमण मुक्त होने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है। जल्द ही उसके स्वस्थ हो जाने और अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में सबसे कम उम्र की मरीज
श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) में छाती रोग विभाग के प्रमुख डॉ. रवि डोसी ने रविवार को बताया, कोविड-19 के मरीजों के लिए बनाए गए पृथक वॉर्ड में भर्ती तीन महीने की यह बच्ची हमारे अस्पताल में सबसे कम उम्र की मरीज है।
विज्ञापन
28 वर्षीय मां कोरोना निगेटिव
उन्होंने कहा कि बच्ची अपने परिवार के अन्य सदस्यों के संपर्क में आने की वजह से कोविड-19 संक्रमित हुई। उसका 12 साल का भाई कोरोना वायरस से संक्रमित है। लेकिन हैरत की बात है कि बच्ची की 28 वर्षीय मां जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाई गई। डोसी ने बताया, इलाज के बाद बच्ची की सेहत ठीक है और इसमें लगातार सुधार हो रहा है। हमें पूरी उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक होकर अपनी मां के साथ घर चली जाएगी।
विज्ञापन
तेजी से ठीक हो रही मासूम
सैम्स के शिशु रोग विभाग की प्रमुख डॉ. स्वाति मुल्ये ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पाई गई बच्ची चार अप्रैल को अस्पताल में भर्ती हुई थी। इलाज के साथ ही हम इस नन्ही मरीज के पोषण का भी ख्याल रख रहे हैं। दवाइयों के असर के कारण वह इस बीमारी से तेजी से उबर रही है।
मुल्ये ने बताया कि मेडिकल प्रोटोकॉल के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर बच्ची की दो और जांच की जाएंगी। अगर वह लगातार दोनों जांचों में इस महामारी से संक्रमित नहीं मिलती है, तो उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। बच्ची की मां ने बताया कि तीन महीने की बेटी के साथ उनका 12 साल का बेटा भी सैम्स के कोविड-19 वॉर्ड में भर्ती है।
मां ने की परिवार के लिए दुआ की अपील
उन्होंने बताया, हमारे परिवार के कुछ और सदस्य भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और मेरे जेठ की आठ दिन पहले मौत हो चुकी है। 28 वर्षीय महिला ने भावुक लहजे में कहा, दुआ कीजिए कि मेरे परिवार के लोगों सहित कोविड-19 के सभी मरीजों को इस महामारी से जल्द मुक्ति मिले और वे स्वस्थ होकर घर लौटें।
