फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus Live Updates in Madhya Pradesh in Hindi: Indore in most top five Covid 19 affected city in India

कोरोना वायरस: पांच सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल हुआ इंदौर, 44 हुई मरीजों की संख्या

Tue, 31 Mar 2020 06:15 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Tue, 31 Mar 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Live Updates in Madhya Pradesh in Hindi: Indore in most top five Covid 19 affected city in India
coronavirus in Madhya Pradesh - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश के इंदौर में लगातार कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या की वजह से इंदौर भारत के सबसे प्रभावित शहरों में पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। सबसे पहले नंबर पर केरल का कासरगोड है। 

विज्ञापन


भारत के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित पांच शहर 

  • पहले नंबर पर केरल का कासरगोड शहर है जहां कोरोना वायरस के 107 मरीज हैं।
  • दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र का मुंबई है जहां 80 लोग इस जानलेवा वायरस से पीड़ित हैं।
  • तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र का ही पुणे शहर है। यहां 45 लोग कोविड-19 की चपेट में हैं।
  • चौथे नंबर पर केरल का कन्नूर है जहां पर कोरोना के मरीजों की संख्या 44 हो गई है।
  • पांचवें नंबर पर मध्यप्रदेश का इंदौर शरह है। यहां पर 44 लोग कोविड-19 पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन

 

अब तक पांच लोगों की मौत
कोरोना वायरस की वजह से मध्यप्रदेश के इंदौर में सोमवार को 49 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मौत की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। वहीं संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना का केंद्र बना इंदौर
मध्यप्रदेश का इंदौर शहर राज्य में कोरोना का केंद्र बनता जा रहा है। जिले में मंगलवार को कोरोना से संक्रमित 17 नए मामलों का पता चला है। इसी के साथ सिर्फ इंदौर शहर में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। शहर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जाडिया ने बताया कि इनके सैंपल दो दिन पहले परीक्षण के लिए भोपाल भेजे गए थे।

इंदौर वासियों के नाम मुख्यमंत्री शिवराज का संदेश
इंदौर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को इंदौरवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन ने शिवराज ने कहा कि इंदौर दुनिया का अद्भुत शहर है। आपके और मेरे सपनो का शहर, आपकी जागरुकता के कारण इंदौर तीन बार स्वच्छता में देश में पहले नंबर पर आया है।

आज हमारा प्यारा शहर कोरोना संक्रमण से लड़ रहा है। मैं आप सबसे अपील करना चाहता हूं कि कोरोना को हमें हर हालत में हराना है और इसका एकमात्र उपाय है टोटल लॉकडाउन। अपने घरों में रहिए संपर्क की चैन को तोड़ दीजिए, प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए लक्ष्मण रेखा का पालन कीजिए। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रशासन घरों में करने का प्रयास कर रहा है।


मैं जानता हूं आप उत्सव प्रेमी है, लेकिन यह समय का तकाजा है। घरों में रहें, डरे बिल्कुल नहीं। कोरोना पॉजिटिव के मामले आए हैं, इसका मतलब यह नहीं कि लोग ठीक नहीं हो रहे हैं। इसलिए डरने की जरूरत नहीं हैं। हम सभी मिलकर इस वायरस से लड़ रहे हैं।

शिवराज ने सख्ती के लिए मांगी माफी
उन्होंने कहा कि हम सख्ती करेंगे, टोटल लॉकडाउन। लड़ाई जीतेंगे, कोरोना हारेगा, इंदौर जीतेगा। बस आप घरों में रहें, प्रशासन का सहयोग करें। समस्या बड़ी है, लेकिन हौसला उससे भी बड़ा है। मैं माफी मांग रहा हूं, सख्ती के लिए। इए कोरोना को मिलकर हराएं, इंदौर जरूर जीतेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed