फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus in Indore (MP) Hindi News Covid19 pandemic positive cases and Death toll rises

मध्य प्रदेश में कोरोनाः 187 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4977 हुई, अब तक 248 मौतें

Sun, 17 May 2020 10:26 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 17 May 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Indore (MP) Hindi News Covid19 pandemic positive cases and Death toll rises
कोरोना जांच के लिए सैंपल देती महिला - फोटो : PTI

मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 187 नए मामले सामने आए हैं और इस तरह प्रदेश में कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा 4,977 तक पहुंच गया। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से पांच और व्यक्तियों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों का आंकड़ा 248 पहुंच गया है।

विज्ञापन


यह जानकारी मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने दी है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में तीन और इंदौर एवं बुरहानपुर में एक—एक मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 100 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 47, भोपाल में 38, बुरहानपुर में 10, खरगोन, जबलपुर एवं खंडवा में आठ-आठ, देवास में सात, मंदसौर में पांच, होशंगाबाद एवं रायसेन में तीन-तीन, धार में दो और नीमच, ग्वालियर, सागर, छिंदवाड़ा, सीहोर, आगर मालवा, सतना, शाजापुर, एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटों में इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 92 नये मामले आये हैं। भोपाल में 38, उज्जैन में 33, ग्वालियर में 10 एवं देवास में चार नए मरीज मिले हैं। 

इसी के साथ इंदौर में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,470 हो गई है, जबकि भोपाल में 992, उज्जैन में 329, जबलपुर में 175, खरगोन में 99, धार में 96, रायसेन में 65, खंडवा में 96, बुरहानपुर में 149, मंदसौर में 60, देवास में 62, होशंगाबाद में 37, नीमच में 50, ग्वालियर में 58, बड़वानी एवं मुरैना में 29-29 और रतलाम में 28 हो गई है।


अधिकारी ने बताया कि राज्य के कुल 52 में से 45 जिलों के लोग अब तक कोरोना की चपेट में हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2,326 लोगों का अब भी विभिन्न अस्पतालों में कोविड-19 को लेकर इलाज चल रहा है। अब तक कुल 2,403 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। प्रदेश में अब तक कुल 1,03,898 लोगों की कोरोना की जांच की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed