फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus First full body sanitization machine made in Bhopal in thirty thousand rupees

मध्यप्रदेश: इंजीनियर ने एक दिन में बनाई फुल बॉडी सेनेटाइजेशन मशीन, 30 हजार में कर दिखाया कारनामा

Sat, 04 Apr 2020 07:12 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Sat, 04 Apr 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus First full body sanitization machine made in Bhopal in thirty thousand rupees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश के भोपाल में कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए फुल बॉडी सेनेटाइजेशन मशीन तैयार की गई है। इस मशीन को नगर निगम के इंजीनियर एक दिन में 30 हजार की लागत से तैयार किया है। आमतौर पर इस मशीन को तैयार करने में दो लाख रुपये लगते हैं। सेनेटाइजेशन मशीन की मदद से कोरोना वॉर रूम को संक्रमण से मुक्त रखने में मदद मिल सकेगी।

विज्ञापन


फुल बॉडी सेनेटाइजेशन मशीन को उपायुक्त विनोद कुमार शुक्ल और सहायक यंत्री श्री हबीब उर रहमान की टीम द्वारा निजी कंपनी के सहयोग से तैयार किया गया है। खास बात यह है कि इसे भोपाल में ही बनाया गया है। 
विज्ञापन


इस मशीन को स्मार्ट सिटी कार्यालय के मुख्य द्वार पर स्थापित कराया गया है। स्मार्ट सिटी कार्यालय में कार्यरत हर अधिकारी और कर्मचारी को इस मशीन के भीतर से गुजर कर ही कार्यालय में प्रवेश दिया जा रहा है। अब यहां अधिकारी और कर्मचारी भयमुक्त होकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ भोपाल में कोविड-19 से लड़ने के लिए अब खराब हो चुकी पुरानी बसों का इस्तेमाल किया जा रहा है। दरअसल, भोपाल में अब लो-फ्लोर बसों में मोबाइल आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। यह काम नगर निगम और सार्थक संस्था की तरफ से किया जा रहा है। इन वार्डों को इसलिए बनाया जा रहा है ताकि जरूरत पड़ने पर इन्हें एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जाया जा सके।


इस पूरे मामले पर नगर निगम कमिश्नर बी विजय दत्ता ने कहा है कि इन आइसोलेशन वार्डों को कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत तैयार किया जाएगा। मौजूदा समय में यहां डिपो में 36 कबाड़ बसें खड़ी हैं। इनमें से 22 बसों पर काम शुरू कर दिया गया है। इन बसों में अभी सीटों को हटाया जा रहा है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed