फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Corona: Lives of people are more important, economy can be built again says Shivraj chauhan

अर्थव्यवस्था बाद में भी खड़ी कर लेंगे, लेकिन लोगों की जिंदगी वापस कैसे लाएंगे: शिवराज

Tue, 07 Apr 2020 06:40 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Amit Mandal Updated Tue, 07 Apr 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
Corona: Lives of people are more important, economy can be built again says Shivraj chauhan
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संकेत दिए हैं कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 14 अप्रैल तक राज्य में लगे 21 दिन के लॉकडाउन की अवधि को और आगे भी बढ़ाया जा सकता है। चौहान ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मध्य प्रदेश में लॉकडाउन को आगे भी बढ़ाएंगे।

विज्ञापन


चौहान ने कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन पर मंगलवार को वीडियो जारी करके कहा, परिस्थिति देख कर फैसला करेंगे। जनता की जिंदगी ज्यादा जरूरी है। लॉकडाउन सह लेंगे, अर्थव्यवस्था बाद में भी खड़ी कर लेंगे, लेकिन लोगों की जिंदगी चली गई तो वापस कैसे लाएंगे?
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चौहान ने कहा, अभी जो परिस्थिति मैं भोपाल में देख रहा हूं, इंदौर में देख रहा हूं, उसमें हमें सावधानी बहुत रखने की जरूरत है। इसलिए अगर जरूरत पड़ी तो इसको आगे भी बढ़ाएंगे। जनता की जिंदगी हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। परिस्थितियां देख कर फैसला करेंगे।   

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 24 मार्च की मध्यरात्रि 12 बजे से 21 दिन का देशव्यापी लॉकडाउन लागू है, ताकि लोगों में दूरी बना कर इस महामारी को देश में खत्म किया जा सके। लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल को पूरी होनी है। लेकिन मध्य प्रदेश के भोपाल व इंदौर शहरों में इस महामारी के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से बड़ी तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

भोपाल में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस मरीजों की तादाद बढ़कर 268 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल में मंगलवार को सामने आये 12 नए कोरोना मरीजों में से सात पुलिसकर्मी व उनके परिवार से और पांच स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हैं।


उन्होंने बताया कि इन 12 नए कोरोना संक्रमित मरीजों को मिलाकर भोपाल में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। इनमें से दो कोरोना संक्रमित मरीजों स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है तथा एक मरीज की मौत हो गई थी।

प्रदेश में कुल 268 कोरोना संक्रमित मरीजों में से इन्दौर में सबसे अधिक 151 मरीज पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed