फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Corona Cases in Bhopal: 261 patients were found in 4396 tests, number of active patients 2144

Corona Cases in Bhopal: फिर बढ़े मरीज, 4396 जांच में 261 मरीज मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या 2144 

Sat, 19 Feb 2022 11:20 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 19 Feb 2022 11:20 AM IST
सार

शुक्रवार को भोपाल में कोरोना के नए केस अचानक बढ़ गए हैं। गुरुवार को 182 मरीज मिले थे, जबकि शुक्रवार को 261 मरीज मिले हैं।  

विज्ञापन
Corona Cases in Bhopal: 261 patients were found in 4396 tests, number of active patients 2144
भोपाल कोरोना केसेस - फोटो : Pixabay

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण के नए केस में उछाल आया है। 24 घंटे में 261 नए मरीज मिले है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 182 मरीज मिले थे। शहर में अभी 2144 एक्टिव केस है। शहर में कोरोना की जांच घटने के साथ ही मरीजों की संख्या बढ़ी है। यह चिंताजनक है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को 4396 कोरोना जांच की गई, जबकि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य 6 हजार प्रतिदिन जांच का है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जांच में कमी का कारण लोगों का जांच के लिए सामने नहीं आने को बता रहे हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि शुक्रवार को कोई मौत रिपोर्ट नहीं हुई है। हालांकि, अभी अस्पताल में 81 से ज्यादा मरीज भर्ती है। 2063 मरीज होम आईसोलेशन में इलाज करा रहे हैं। शहर में अब तक 1 लाख 71 हजार 283 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 1 लाख 68 हजार 106 मरीज ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 1034 मरीजों की जान अकेले भोपाल में जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को भोपाल के अस्पताल में 118 मरीज भर्ती थे। इनमें से 31 मरीज गंभीर और ऑक्सीजन पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed