फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coonoor Helicopter Crash Survivor Group Captain Varun Singh Passes Away, Last rites likely in Bhopal

Tamil Nadu Chopper Crash: टूट गया पिता का भरोसा, जिंदगी की जंग हार गए वरुण सिंह; भोपाल में होगा अंतिम संस्कार

Wed, 15 Dec 2021 06:42 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 15 Dec 2021 06:42 PM IST
सार

सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ हेलीकॉप्टर हादसे में गंभीर घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का 7 दिन बाद निधन हो गया। उनका परिवार भोपाल में सन सिटी कॉलोनी में रहता है। उनका अंतिम संस्कार भोपाल में होगा।

विज्ञापन
Coonoor Helicopter Crash Survivor Group Captain Varun Singh Passes Away, Last rites likely in Bhopal
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह अपने परिवार के साथ। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ तमिलनाडु हेलीकॉप्टर दुर्घटना में गंभीर घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन हो गया। 7 दिन तक जिंदगी के लिए उनका संघर्ष खत्म हो गया। उनके पिता ने दो दिन पहले कहा था कि वरुण एक फाइटर है। वह जीतकर ही बाहर आएंगे। पर, ऐसा नहीं हुआ। वरुण सिंह जिंदगी की जंग हार गए। गुरुवार सुबह 10 बजे उनकी पार्थिव देह भोपाल लाई जाएगी। उनका अंतिम संस्कार भोपाल में होगा।  
विज्ञापन


वरुण के पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह एयरपोर्ट रोड स्थित सन सिटी कॉलोनी में रहते हैं। वह इस समय बेंगलुरू में हैं, जहां कैप्टन वरुण सिंह का इलाज चल रहा था। उनके घर पर कोई नहीं है। इसके बाद भी बुधवार सुबह वरुण की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। सन सिटी कॉलोनी के पड़ोसी उनके घर के बाहर जुट गए थे। कर्नल के पड़ोसी दलजीत सिंह ने बताया कि अंतिम संस्कार भोपाल में होगा। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की पार्थिव देह सेना के विमान से गुरुवार को भोपाल आएगी। 17 दिसंबर को उनका अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले खबरें आ रही थी कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं। इस वजह से अंतिम संस्कार देवरिया में भी हो सकता है। 
कर्नल केपी सिंह के दोस्त कर्नल महेंद्र त्यागी ने कहा कि वरुण बड़े पराक्रमी थे। सुबह वरुण के निधन की जानकारी मिली। हमें विश्वास नहीं हो रहा है कि वरुण अब हमारे बीच नहीं हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने वरुण सिंह के निधन पर शोक जताया है।  

20 साल पहले आए थे भोपाल
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का परिवार 20 साल पहले भोपाल शिफ्ट हुआ था। पिता केपी सिंह और मां उमा सिंह यहीं रहते हैं। वरुण अपनी पत्नी-बच्चों के साथ वेलिंग्टन में रहते थे। उनका छोटा भाई तनुज नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed