{"_id":"61b4d1fbeb0035345f30c905","slug":"coonoor-crash-the-body-of-sehore-brave-man-lance-naik-jitendra-varma-could-not-be-identified-people-kept-waiting-for-the-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coonoor Crash: रविवार सुबह भोपाल एयरपोर्ट लाया जाएगा सीहोर के जांबाज का पार्थिव शरीर, डीएनए टेस्ट से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coonoor Crash: रविवार सुबह भोपाल एयरपोर्ट लाया जाएगा सीहोर के जांबाज का पार्थिव शरीर, डीएनए टेस्ट से हुई पहचान
Sat, 11 Dec 2021 09:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 11 Dec 2021 09:59 PM IST
सार
हादसे का समाचार मिलने के बाद से ही गांव के लोग और शहीद जवान के परिजनों के बीच मातम पसरा हुआ है। जवान के बचपन के दोस्त और गांव के बुजुर्ग उन्हें याद करते हुए भावुक भी जाते हैं।
विज्ञापन
हादसे में शहीद जवान।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के कन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ दिवंगत हुए जवान नायक जितेंद्र वर्मा के शव की शिनाख्त हो गई है। अब उनका पार्थिव शरीर रविवार सुबह नौ बजे भेपाल एयरपोर्ट लाया जाएगा। डीएनए टेस्ट के बाद उनकी पहचान की जा सकी। भोपाल एयरपोर्ट से उनके पार्थिव देह को आर्मी ऑफिसर सीहोर जिला स्थित उनके गृह ग्राम धामंदा ले जाएंगे। परिजन और गांव वाले अपने इस जांबाज के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे हैं, ताकि पूर्ण सैन्य और शासकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जा सके।
विज्ञापन
गांव में पसरा है मातम
इससे पहले हादसे का समाचार मिलने के बाद से ही गांव के लोग और शहीद जवान के परिजनों के बीच मातम पसरा हुआ है। जवान के बचपन के दोस्त और गांव के बुजुर्ग उन्हें याद करते हुए भावुक भी जाते हैं। ग्रामीणों का कहना था कि हादसे में जान गंवाने वाले जवान का पार्थिव शरीर अभी तक पहचाना नही जा सका है, इस कारण से उनका शव अभी तक गांव में नही पहुंचा है।
विज्ञापन
तैयारियां कर ली गई पूरी
शहीद जवान की अंत्येष्ठि के लिए गांव के श्मशान घाट के आस-पास व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। अंतिम संस्कार के दौरान शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भारी संख्या में लोगों के एकत्रित होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
शामिल हो सकते हैं सीएम
शहीद जवान के शव की पहचान होने के बाद जब दिवंगत नायक जितेंद्र वर्मा का शव अंतिम संस्कार के लिए ग्राम धामंदा पहुंचेगा, तो जवान को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ ही प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी सहित मंत्री मंडल के अन्य सदस्यों के भी पहुंचने की संभावना है।
