फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Convicted prisoner dies in Damoh District Jail

Damoh: जिला जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी की मौत, अधिकारियों की मौजूदगी में होगा पोस्टमार्टम

Sat, 10 Jun 2023 06:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 10 Jun 2023 06:29 PM IST
सार

रविवार सुबह अधिकारियों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कैदी की दो दिन से तबीयत खराब चल रही थी।

विज्ञापन
Convicted prisoner dies in Damoh District Jail
अस्पताल में जांच करते चिकित्सक। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दमोह जिला जेल में बंद 307 के सजायाफ्ता कैदी की मौत हो गई है। घटना के बाद उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। अधिकारियों की मौजूदगी में रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन


जेलर सीएल प्रजापति ने बताया कि धारा 307 में बंद कैदी तोताराम पिता दशरथ काछी 54 वर्ष का स्वास्थ्य खराब होने पर शनिवार दोपहर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने जांच, ईसीजी कराकर कैदी को मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया गया है। रविवार सुबह अधिकारियों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


जेलर प्रजापति ने बताया कि एक ही परिवार के आठ लोगों को धारा 307 के मामले में पांच दिसंबर 2022 को न्यायालय ने सजा सुनाई थी। तभी से तोताराम जेल में बंद था। दो दिन से उसकी तबीयत खराब थी, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर गौरभ मौर्य ने बताया कि जेल से कैदी तोताराम को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत की वजह पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed