{"_id":"631c16f998ff4d3d3e1e1ef9","slug":"conversion-of-religion-in-mandsaur-muslim-girl-adopted-hinduism-due-to-love-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: इश्क में 'इकरा' से 'इशिका' बनी लड़की, मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपना कर की शादी, अब अपनों का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: इश्क में 'इकरा' से 'इशिका' बनी लड़की, मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपना कर की शादी, अब अपनों का डर
Sat, 10 Sep 2022 03:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 10 Sep 2022 03:00 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपनाया है। शुक्रवार शाम को गायत्री परिवार में इकरा से इशिका बनी युवती को पंचतत्व स्नान और पूजा करवाकर हिंदू धर्म में परिवर्तित किया गया। पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपना कर की शादी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदसौर जिले में एक बार फिर धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। इस बार एक मुस्लिम लड़की ने हिंदू धर्म अपना लिया है। शुक्रवार की शाम गायत्री परिवार में इकरा से इशिका बनी युवती पंचतत्व स्नान और पूजन कर हिंदू धर्म अपना लिया।
विज्ञापन
बता दें कि यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। मुस्लिम लड़की को हिंदू लड़के से प्यार हो गया और वह युवक के साथ रहने के लिए हिंदू धर्म अपनाने को तैयार हो गई। लेकिन अब धर्म परिवर्तन के बाद लड़की का परिवार और समाज धमकी दे रहा है। वहीं दोनों अब सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान के जोधपुर निवासी इकरा को वहां रहने वाले राहुल वर्मा नाम के लड़के से प्यार हो गया था। राहुल मूल रूप से मध्यप्रदेश में मंदसौर जिले का रहने वाला है। उनका परिवार मंदसौर में रहता है। लेकिन वे बचपन से ही जोधपुर में रह रहे थे। तीन साल पहले जब इन दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ तो दोनों नाबालिग थे। लेकिन अब वयस्क होते ही दोनों ने भागकर शादी करने का फैसला किया।
विज्ञापन
इस दौरान जब राहुल ने लड़की को हिंदू होने की बात बताई तो लड़की भी युवक राहुल वर्मा से शादी कर हिंदू धर्म अपनाने को तैयार हो गई। इससे राहुल के परिवार को कोई दिक्कत नहीं है। इसलिए परिवार ने भी दोनों की शादी हिंदू रीति रिवाज से मंदसौर के गायत्री परिवार में उदयपुर में एग्रीमेंट मैरिज कर की। लेकिन उससे पहले स्नान कर पंचतत्व की पूजा करके इकरा को इशिका बनाया गया था।
इकरा से इशिका बनी लड़की का कहना है, उसने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया है। लेकिन अब वह जोधपुर में मौजूद अपने परिवार और मुस्लिम समुदाय के लोगों से खतरे की बात कर रही हैं। वहीं, युवक राहुल अब उन्हें सुरक्षा देने की मांग कर रहा है। दोनों मिडिल फैमिली से आते हैं। युवक अभी पढ़ाई कर रहा है तो वही लड़की 19 साल की है और 9वीं तक पढ़ी है।
गौरतलब है, चैतन्य सिंह के बाद धर्म परिवर्तन का यह दूसरा मामला है। जो पहले मंदसौर में हिंदू धर्म अपना चुके थे। चैतन्य सिंह ने भी उनके धर्म परिवर्तन में उनकी मदद की है।
