फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Controversy over singing Vande Mataram by stopping National Anthem during budget session in Indore

इंदौर नगर निगम के बजट सम्मेलन के दौरान राष्ट्रगान रोककर वंदे मातरम गाए जाने पर विवाद

Wed, 12 Jun 2019 09:04 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 12 Jun 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
Controversy over singing Vande Mataram by stopping National Anthem during budget session in Indore
इंदौर नगर निगम (फाइल फोटो)

इंदौर नगर निगम के बजट सम्मेलन के दौरान कुछ लोगों की गलतफहमी के चलते बुधवार को विवाद खड़ा हो गया। दरअसल,  कुछ लोगों ने राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' का गायन बीच में रोककर अचानक राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' गाना शुरू कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में महापौर और स्थानीय भाजपा विधायक मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ भी दिख रही हैं। 

विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक नगर निगम के बजट सम्मेलन की शुरुआत के दौरान पार्षदों और अन्य लोगों ने राष्ट्रगान गाना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने भी उनकाअनुसरण शुरू कर दिया। लेकिन, गलती का अहसास होते ही निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के सम्मेलन में कुछ ही सेकंड बाद राष्ट्रगान को को अधूरा छोड़ अचानक राष्ट्रगीत यानी 'वंदे मातरम' का गायन शुरू कर दिया गया। 
विज्ञापन


मामले में कुछ विपक्षी पार्षदों ने इस चूक को राष्ट्रगान का अपमान करार दिया और दोषी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नगर निगम के सभापति अजय सिंह नरूका ने कहा कि यह गलती शायद किसी पार्षद की जुबान फिसलने से हुई है। इसके पीछे कोई दुर्भावना नहीं दिखाई देती। इसे बेवजह तूल नहीं देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर निगम के सत्र के प्रारंभ में राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाया जाता है, जबकि सदन सत्र का समापन राष्ट्रगान के गायन के साथ होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed