{"_id":"60c52910d5164d13343a0d42","slug":"controversy-over-map-pakistan-bangladesh-others-shown-as-part-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: इंदौर में भारत के नक्शे को लेकर विवाद, कांग्रेस ने जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: इंदौर में भारत के नक्शे को लेकर विवाद, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Sun, 13 Jun 2021 03:12 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इंदौर।
एजेंसी, इंदौर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 13 Jun 2021 03:12 AM IST
सार
कांग्रेस पार्टी अनुसार ऐसे कदम से विदेश नीति प्रभावित होगी और अन्य देशों के साथ टकराव भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के फूटी कोठी इलाके में लगाए गए अखंड भारत के नक्शा को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इस नक्शे में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को भारत का हिस्सा दिखाया गया है। कांग्रेस पार्टी ने इंदौर नगर निगम द्वारा चौराहे पर इस नक्शे को लगाए जाने पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता अमीन खान सूरी ने कहा, जिस तरह से नगर निगम ने नक्शा तैयार किया है, हम जानना चाहते हैं कि क्या विदेश नीति में कोई बदलाव की गई है। क्या दूसरे देशों को भारतीय हिस्सा दिखाकर विवाद को हवा नहीं दिया जा रही है?
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि यह सब निगम ने संघ के आकाओं को खुश करने के लिए किया है। सूरी ने कहा, सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसा नक्शा लगाने के पीछे क्या उद्देश्य है। इस नक्शे में आरएसएस के अखंड भारत का विजन दिखाया गया है। यह हेडगेवार का सपना था।
विज्ञापन
उस क्रम में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, म्यांमार, भूटान, नेपाल, बर्मा, बांग्लादेश, श्रीलंका को अखंड भारत के हिस्से के रूप में दिखाया गया है। इसबीच, भाजपा के सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि जब भारत अखंड था उस समय ये सभी देश नक्शे में थे।
इंदौर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त संदीप सोनी ने कहा कि यह नक्शा दो साल पुराना है। फूटी कोठी स्क्वायर वैदिक काल के मुताबिक पुनर्विकसित किया गया था। यह नक्शा तत्कालीन समय के अनुरूप है।
