फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Controversial statement of minister: Karni Sena's ruckus even after Bisahulal's apology, surrounded the minister's car in BJP office

मंत्री का विवादित बयान: बिसाहूलाल के माफी मांगने के बाद भी करणी सेना का हंगामा, भाजपा दफ्तर में मंत्री की कार को घेरा

Sat, 27 Nov 2021 05:23 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 27 Nov 2021 05:23 PM IST
सार

सवर्ण समाज की महिलाओं को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान पर मंत्री बिसाहूलाल की ओर से माफी मांगे जाने के बाद भी विवाद खत्म नहीं हुआ है। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उनकी कार का घेराव किया।   

विज्ञापन
Controversial statement of minister: Karni Sena's ruckus even after Bisahulal's apology, surrounded the minister's car in BJP office
मध्य प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश शासन के मंत्री बिसाहूलाल सिंह के विवादित बयान का मसला उनकी माफी के बाद भी शांत नहीं हुआ है। शनिवार को भाजपा कार्यालय में उनकी कार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने घेरा। उन्हें काले कपड़े दिखाए। इस दौरान भाजपा और करणी सेना के कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी हुई। 
विज्ञापन


दो दिन पहले बिसाहूलाल ने अनुपपूर में कहा था कि ठाकुर-ठकोर लोग महिलाओं को कोठड़ी में बंद रखते हैं। उन्हें पकड़कर बाहर लाने की जरूरत है। जैसे ग्रामीण महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती है, वैसे ही सबको काम करना चाहिए। उनका यह बयान वायरल हो गया था। करणी सेना ने कुछ जगहों पर उनके पुतले जलाए। कांग्रेस ने तो उनसे इस्तीफा तक मांग लिया था। 
विज्ञापन

इस मामले का पटाक्षेप करने के लिए बिसाहूलाल सिंह ने शुक्रवार शाम को लिखित और वीडियो पर माफी मांग ली थी। उनका कहना था कि बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। वह तो कह रहे थे कि महिला-पुरुषों को बराबरी से काम करना चाहिए। इससे ही समाज की बेहतरी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed