{"_id":"6242d8ad9c62446ae142f827","slug":"congress-s-inflation-free-india-campaign-kamal-nath-will-launch-on-march-31-in-bhopal-will-play-thali-and-clap","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का महंगाई मुक्त भारत अभियान: भोपाल में 31 मार्च को कमलनाथ करेंगे शुरुआत, थाली और ताली बजाएंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का महंगाई मुक्त भारत अभियान: भोपाल में 31 मार्च को कमलनाथ करेंगे शुरुआत, थाली और ताली बजाएंगे
Tue, 29 Mar 2022 03:30 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 29 Mar 2022 03:30 PM IST
सार
पूरे देश में कांग्रेस महंगाई मुक्त भारत आंदोलन शुरू कर रही है। 31 मार्च को पूरे भारत में एक साथ कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल अनाज एवं मसालों की महंगाई के खिलाफ जन आंदोलन शुरू करेंगे। भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आंदोलन का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरे देश में कांग्रेस महंगाई मुक्त भारत आंदोलन शुरू कर रही है। 31 मार्च को पूरे भारत में एक साथ कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल अनाज एवं मसालों की महंगाई के खिलाफ जन आंदोलन शुरू करेंगे। भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आंदोलन का शुभारंभ करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल में आंदोलन की शुरूआत पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ करेंगे। प्रांतव्यापी इस प्रदर्शन में सभी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में जनता के ऊपर बम की तरह विस्फोट की गई इस महंगाई का विरोध करेंगे। प्रत्येक जिले में यह प्रदर्शन एक साथ किया जायेगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि महंगाई के दानव को परास्त करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में इन प्रदर्शनों में शामिल होकर बहरी सरकार के कानों तक यह आवाज पहुंचाए।
शेखर ने बताया कि इस प्रदर्शन में थाली, ताली, घंटा बजाकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया जाएगा। क्योंकि मोदी सरकार को जनता की सिसकियां नहीं सुनाई देती मगर ताली और थाली की आवाज ही सुनाई पड़ती है।