फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress releases video of shivraj singh chauhan with Bhopal rape case accused

भोपाल रेप कांड: कांग्रेस ने जारी किया आरोपी के साथ शिवराज का वीडियो 

Sat, 11 Aug 2018 09:58 PM IST
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल Updated Sat, 11 Aug 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
Congress releases video of shivraj singh chauhan with Bhopal rape case accused

मूक-बधिर बच्चियों के रेप के मामले में गिरफ्तार आरोपी के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो जारी कर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला है। पांच साल पुराने इस वीडियो में आरोपी अश्विनी शर्मा शिवराज के पैर छूते दिखाई दे रहे हैं और शिवराज आशीर्वाद देते मालूम पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


शनिवार को यहां कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा और उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी के भाजपा और संघ के नेताओं से संबंध रहे हैं। यह वीडियो जुलाई 2013 का है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अश्विनी के फेसबुक अकाउंट से सारे कंटेंट हटा लिए गए हैं। 
विज्ञापन


यह वीडियो चूंकि यू-ट्यूब पर था, इसलिए हटाया नहीं जा सका। सरकार और भाजपा नेताओं के संरक्षण के चलते ही अश्विनी शर्मा के ट्रेनिंग सेंटर को सरकारी सहायता दी गई और छह माह पहले शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसमें अश्विनी की उम्र, उसका पता और उसके पिता का नाम तक नहीं है। यह अपने आप में एक बड़ा सवाल पैदा करता है। लिहाजा इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पार्टी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने इसे कांग्रेस की गंदी राजनीति करार दिया। कहा कि कांग्रेस इतना गिर जाएगी, भरोसा नहीं होता। भला एक मुख्यमंत्री बलात्कार के आरोपी को क्यों संरक्षण देंगे? शिवराज हजारों लाखों लोगों से मिलते हैं, क्या वह सबसे प्रमाणपत्र मांगकर मिलेंगे।


गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर और देवरिया के बाद भोपाल में दिव्यांग लड़कियों और महिलाओं के साथ दुष्कृत्य के मामले में पुलिस ने ट्रेनिंग सेंटर चलाने वाले अश्विनी शर्मा को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ तीन मूक-बधिर युवतियों ने यौन शोषण की शिकायत की है। फिलहाल पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed