{"_id":"5ded61378ebc3e1c1e476b40","slug":"congress-protest-over-shivraj-singh-chauhan-comment-on-kamal-nath","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलनाथ को किस खेत की मूली कहने से गुस्साए कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलनाथ को किस खेत की मूली कहने से गुस्साए कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
Mon, 09 Dec 2019 02:16 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 09 Dec 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
कमलनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने सीएम कमलनाथ पर दिए भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान के कथित अनुचित बयान को लेकर यहां रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता विभा पटेल ने दावा किया है कि उर्वरक की कमी को लेकर सागर जिले में दिए भाषण में चौहान ने कहा कि कमलनाथ किस खेत की मूली हैं।
विज्ञापन
इस बात के सामने आने के बाद कांग्रेसियों में रोष फैल गया और उन्होंने पूर्व सीएम चौहान के घर के निकट विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों ने हाथों में गेट वेल सून मामा के पोस्टर और गुलाब के फूल थे। हालांकि भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि रविवार को हुआ कांग्रेस का प्रदर्शन इस बात से ध्यान भटकाने के लिए है कि उर्वरक की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन
