{"_id":"5bc5df67bdec2269917250d9","slug":"congress-president-rahul-gandhi-attack-on-pm-modi-in-morena-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: राहुल बोले- सरकार बनते ही 10 दिन के भीतर वो करेंगे जो कर्नाटक में किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: राहुल बोले- सरकार बनते ही 10 दिन के भीतर वो करेंगे जो कर्नाटक में किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Updated Tue, 16 Oct 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि वे देश के चौकीदार हैं। लेकिन वे देश के नहीं बल्कि कुछ खास लोगों के चौकीदार बन गए हैं। वह अनिल अंबानी के चौकीदार हैं। वह अमीरों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जितने भी वादे किए थे उन्होंने पूरे नहीं किए हैं। उन्होंने वादा करते हुए कहा कि राज्य में काग्रेस की सरकार आते ही 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। इस दौरान वह मध्य प्रदेश के जौरा, मुरैना में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' का नारा दिया था। लेकिन सही नारा यह नहीं है, सही है कि बेटी को भाजपा विधायकों और मंत्रियों से बचाओ। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि कांग्रेस की सरकार बनाओ। ताकि किसानों, दलितों, पिछड़ों, युवाओं और मजदूरों को लगे कि यह हमारी सरकार है।
इस दौरान राहुल ने कहा कि पीएम मोदी को प्रधानमंत्री बने चार साल से ज्यादा हो गए हैं। लेकिन अभी तक उन्होंने कोई वादा पूरा नहीं किया है। दो करोड़ रोजगार का वादा किया था जो आज तक पूरा नहीं हुआ है। किसानों की फसल का सही दाम देने का वादा किया था जो नहीं किया। आज सबको इनके हाल पर छोड़ दिया गया है। पीएम मोदी ने देश से झूठे वादे किए हैं। लेकिन जब राज्य में कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनेगा तो हम जो आज कह रहे हैं वह पूरा करके दिखाएंगे।
विज्ञापन
हमने कर्नाटक में किसानों का लोन माफ किया और अगर यहां भी हमारी सरकार बनती है तो हम मात्र 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ करके दिखाएंगे।