{"_id":"9316ca0e65b17c9798e68977f3944dc7","slug":"congress-on-shivraj-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवराज पर लगा भांजी की मदद का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवराज पर लगा भांजी की मदद का आरोप
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल
Updated Wed, 25 Jun 2014 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी भांजी रितु चौहान को अनुचित तरीके से एमपीपीएससी में सातवीं रैंक दिलाकर डिप्टी कलेक्टर बनाने में मदद की है।
विज्ञापन
कटारे का कहना है कि आरटीआई के जरिए जानकारी मांगे जाने पर यह जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
जब मुख्यमंत्री के वकील ने कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा पर मानहानि का दावा ठोका उसी दिन नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे ने मुख्यमंत्री पर दूसरा हमला बोल दिया।
विज्ञापन
कटारे ने कहा कि रितु चौहान को बचाने के लिए रिकार्ड संबंधी नियम बदल दिए गए और परीक्षा के रिकार्ड तीन माह में नष्ट करने के नियम बना दिए गए। पहले दो साल तक परीक्षा के रिकार्ड रखे जाते थे। खुद मुख्यमंत्री ने सदन के सामने कहा है कि रिकार्ड संबंधी नियम बदले गए हैं।
विज्ञापन
कटारे ने आरोप लगाए कि मनोहर दुबे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत थे, वहीं से सीधे आईएएस बनाया गया और बाद में पीएससी का सचिव बनाया गया ताकि अपने कामों को अंजाम दिया जा सके। कटारे ने कहा कि वर्ष 2009 में एक ही प्रश्न के समान उत्तर देने वाले दो उम्मीदवारों में से एक को तीन अंक और दूसरे को शून्य अंक दिए गए।
कटारे एमपीपीएससी में अनियमितताओं को गिनाते हुए कहा कि 2009 में एक ही पुस्तक से 75 प्रश्न पूछे गए, क्या यह फिक्सिंग नहीं है। कटारे ने कहा कि विवादास्पद श्रीकृष्ण शर्मा को पीएससी का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया और बाद में वही आयुर्वेद परीक्षा का पर्चा लीक करने के आरोपों में जेल गए।
कटारे ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री अपने ऊपर लगे आरोपों से स्वयं को मुक्त करने के बजाय मानहानि का मुकदमा लगाकर डराने का प्रयास कर रहे हैं।
