फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress MLA Devendra Patel allegedly received a threat letter demanding Rs 1 cr another mla also got this

मध्यप्रदेश : कांग्रेस विधायक से एक करोड़ रुपये की मांग, पैसै ना देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी

Mon, 15 Feb 2021 10:42 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 15 Feb 2021 10:42 AM IST
विज्ञापन
Congress MLA Devendra Patel allegedly received a threat letter demanding Rs 1 cr another mla also got this
कांग्रेस विधायक को मिला धमकी भरा पत्र - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के एक कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल को धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र के जरिए एक करोड़ रुपये की मांग की गई है और ना देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई। पत्र लिखने वाले ने बरेली निवास पर धमकी भरा पत्र छोड़ा है, इसलिए विधायक ने बरेली पुलिस को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल को 29 जनवरी को यह धमकी भरा पत्र मिला और पांच फरवरी को उन्होंने बरेली पुलिस से इसकी शिकायत की। 10-12 दिन बीत जाने के बाद अब एक और विधायक को यही धमका भरा पत्र मिला है। पुलिस अपराधी को ढूंढने में जुटी है।
विज्ञापन




देवेंद्र पटेल को यह पत्र उनकी टेबल पर रखा दिखा, इसके बाद पुलिस सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि ये पता चल जाए कि किसने ये पत्र टेबल पर रखा। पुलिस ने इस व्यक्ति के बारे में बताने वाले को पांच हजा रुपये देने का एलान किया है। उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल समेत पूर्व कांग्रेस विधायक भगवान सिंह को भी धमकी भरा पत्र मिला है।

देवेंद्र पटेल से बरेली निवास पर एक करोड़ रुपये मांगने वाला पत्र मिला है। पैसा ना देने पर नरेंद्र पटेल को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि सफेद कागज में लाल रंग के डॉट पेन से लिखा है कि मैं शंकर बिहारी, बिहारी स्टेट आपके बारे में लिख रहा हूं।


पत्र में आगे लिखा गया कि मैंने मुंबई में कई कांड किए हैं। हमें तुमसे एक करोड़ रुपये चाहिए। रुपया नहीं दिया तो तुम्हारे बेटे नरेंद्र पटेल बाबू को जान से मार देंगे। पत्र में आगे लिखा था कि नोटों से भरा बैग नौ फरवरी को वात्सल्य स्कूल के पास जमीन में गाड़कर लाल झंडी का निशान लगा देना। हमारा काम खून करके पैसा कमाना है। एक महीने पहले मैं बरेली से निकल रहा था तो देखा बरेली में बहुत पैसे वाले हैं। इसलिए सबसे पहले तुमसे शुरुआत कर रहा हूं।

एसडीओपी अशोक घनघोरिया ने जानकारी दी कि कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल को बरेली निवास पर 29 जनवरी को एक अज्ञात व्यक्ति से बंद लिफाफे में एक धमकी भरा पत्र मिला। धमकी भरे पत्र को लेकर विधायक के स्टाफ कर्मचारी विकास दुबे की फरियाद पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 385 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed