{"_id":"602a02c2cc3b95530c24c57f","slug":"congress-mla-devendra-patel-allegedly-received-a-threat-letter-demanding-rs-1-cr-another-mla-also-got-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : कांग्रेस विधायक से एक करोड़ रुपये की मांग, पैसै ना देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : कांग्रेस विधायक से एक करोड़ रुपये की मांग, पैसै ना देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी
Mon, 15 Feb 2021 10:42 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:42 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक को मिला धमकी भरा पत्र
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के एक कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल को धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र के जरिए एक करोड़ रुपये की मांग की गई है और ना देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई। पत्र लिखने वाले ने बरेली निवास पर धमकी भरा पत्र छोड़ा है, इसलिए विधायक ने बरेली पुलिस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल को 29 जनवरी को यह धमकी भरा पत्र मिला और पांच फरवरी को उन्होंने बरेली पुलिस से इसकी शिकायत की। 10-12 दिन बीत जाने के बाद अब एक और विधायक को यही धमका भरा पत्र मिला है। पुलिस अपराधी को ढूंढने में जुटी है।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Congress MLA Devendra Patel allegedly received a threat letter demanding Rs 1 cr on Jan 29.
विज्ञापन विज्ञापन
"Informed the Bareli Police on Feb 5 but nothing came of it. After 10-12 days now, former MLA & another official also received a similar letter," said Patel (14.02.2021) pic.twitter.com/40brOTwB1s— ANI (@ANI) February 15, 2021
देवेंद्र पटेल को यह पत्र उनकी टेबल पर रखा दिखा, इसके बाद पुलिस सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि ये पता चल जाए कि किसने ये पत्र टेबल पर रखा। पुलिस ने इस व्यक्ति के बारे में बताने वाले को पांच हजा रुपये देने का एलान किया है। उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल समेत पूर्व कांग्रेस विधायक भगवान सिंह को भी धमकी भरा पत्र मिला है।
देवेंद्र पटेल से बरेली निवास पर एक करोड़ रुपये मांगने वाला पत्र मिला है। पैसा ना देने पर नरेंद्र पटेल को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि सफेद कागज में लाल रंग के डॉट पेन से लिखा है कि मैं शंकर बिहारी, बिहारी स्टेट आपके बारे में लिख रहा हूं।
पत्र में आगे लिखा गया कि मैंने मुंबई में कई कांड किए हैं। हमें तुमसे एक करोड़ रुपये चाहिए। रुपया नहीं दिया तो तुम्हारे बेटे नरेंद्र पटेल बाबू को जान से मार देंगे। पत्र में आगे लिखा था कि नोटों से भरा बैग नौ फरवरी को वात्सल्य स्कूल के पास जमीन में गाड़कर लाल झंडी का निशान लगा देना। हमारा काम खून करके पैसा कमाना है। एक महीने पहले मैं बरेली से निकल रहा था तो देखा बरेली में बहुत पैसे वाले हैं। इसलिए सबसे पहले तुमसे शुरुआत कर रहा हूं।
एसडीओपी अशोक घनघोरिया ने जानकारी दी कि कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल को बरेली निवास पर 29 जनवरी को एक अज्ञात व्यक्ति से बंद लिफाफे में एक धमकी भरा पत्र मिला। धमकी भरे पत्र को लेकर विधायक के स्टाफ कर्मचारी विकास दुबे की फरियाद पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 385 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
