फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress MLA Arif Masood spoke about the resignation before CM Kamal Nath in Exit poll meeting

कमलनाथ के सामने छलका विधायक का दर्द, बोले- मेरी न मंत्री सुन रहे न अफसर, क्या इस्तीफा दे दूं

Wed, 22 May 2019 09:59 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Wed, 22 May 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
Congress MLA Arif Masood spoke about the resignation before CM Kamal Nath in Exit poll meeting
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा बुलाई गई मीटिंग में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक विधायक ने बात न सुने जाने को लेकर इस्तीफा तक देने की बात कह दी। दरअसल, एग्जिट पोल के नतीजों से मचे घमासान के बीच सीएम कमलनाथ ने बैठक बुलाई थी। बैठक में मौजूद विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि मेरी बात नहीं सुनी जा रही है। 

विज्ञापन


आरिफ ने कहा, मेरी बात न मंत्री सुन रहे हैं न अफसर, क्या विधायक पद से इस्तीफा दे दूं। आरिफ ने ये बात जेल में बंद मुस्लिम रोजादार कैदियों को इफ्तारी न दिए जाने पर कही। आरिफ ने कहा कि जेल प्रबंधन द्वारा बंदियों को उनके परिजनों द्वारा रोजा इफ्तारी करने के लिए खाने-पीने का सामान दिए जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है, और न ही जेल प्रबंधन द्वारा रोजा रखने वाले बंदियों को रोजा इफ्तारी के लिए प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं अपनी मांग रमजान शुरू होने के पहले जेल मंत्री, विभाग के अफसर और डीजी जेल के सामने रख चुका हूं। पर कोई नहीं सुन रहा है। आरिफ ने इस बारे में एक पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा। उन्होंने कहा कि मेरे क्षेत्र की जनता ने जिस भरोसे से मुझे वोट दिए, मैं उनकी कसौटी पर खरा नहीं उतर पा रहा हूं। इस स्थिति में क्या फैसला लूं, क्या पद से इस्तीफा दे दूं। हालांकि सीएम ने इस बारे में उनकी मांग के अनुसार कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एग्जिट पोल पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक में कांग्रेस प्रत्याशियों दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अजय सिंह, अरुण यादव और नकुल नाथ की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। पार्टी ने इन सभी नेताओं की अनुपस्थिति की वजह पारिवारिक व्यस्तता बताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed