फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress leaders Devendra Singh Yadav and Chandu Kunjir fight in Congress office Indore

इंदौर: कमलनाथ के कांग्रेस कार्यालय आने से पहले नेताओं में थप्पड़बाजी, दोनों पहुंचे थाने

Sun, 26 Jan 2020 04:23 PM IST
Priyesh Mishra एएनआई, इंदौर
एएनआई, इंदौर Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 26 Jan 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders Devendra Singh Yadav and Chandu Kunjir fight in Congress office Indore
इंदौर में आपस में भिड़े कांग्रेसी - फोटो : ANI

इंदौर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के पहले पार्टी के दो नेता आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे को जमकर अपशब्द कहे और आपस में थप्पड़ भी मारे। बाद में पुलिस और अन्य नेताओं ने बीच-बचाव कर मामला संभाला।

विज्ञापन


मारपीट के बाद कांग्रेस नेता चंदू कुंजीर और देवेंद्र सिंह यादव दोनों ही एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए पंढरीनाथ थाने पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ आने वाले थे। उनके आगमन से पहले कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव और चंदू कुंजीर के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई। बाद में दोनों नेता एक दूसरे पर थप्पड़ चलाने लगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे जवानों ने दोनों नेताओं को अलग किया और मामले को संभाला। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि दोनों नेता किस बात पर आपस में उलझ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए भी कांग्रेसियों ने धक्का-मुक्की की। इन सबके बीच मुख्यमंत्री ने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed