फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-police-officers-transfer-new-ti-posted-crime-branch

Indore News : इंदौर पुलिस में अचानक बड़ा बदलाव, 3 थानों के टीआई बदले और कई अफसर अटैच

Tue, 25 Aug 2026 07:53 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Tue, 25 Aug 2026 07:53 AM IST
सार

इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने सोमवार शाम प्रशासनिक फेरबदल की सूची जारी की। टीआई से डीएसपी बने 3 अधिकारियों उमेश यादव, आरडी कानवा और संजू कामले को सीपी कार्यालय में अटैच किया गया है।

विज्ञापन
indore-news-police-officers-transfer-new-ti-posted-crime-branch
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर पुलिस महकमे में सोमवार शाम को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने इस संबंध में आधिकारिक सूची जारी की है। हाल ही में टीआई से डीएसपी पद पर पदोन्नत हुए 3 अधिकारियों को पुलिस आयुक्त कार्यालय में अटैच किया गया है। वहीं 3 प्रमुख थानों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त डीआरपी लाइन में मौजूद 2 अधिकारियों को क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


3 प्रमुख थानों में नए प्रभारियों की नियुक्ति
रावजी बाजार थाने से डीएसपी उमेश यादव, परदेशीपुरा थाने से आरडी कानवा और छोटी ग्वालटोली थाने से संजू कामले को पुलिस आयुक्त कार्यालय में अटैच किया गया है। पदोन्नति के बाद इन अधिकारियों के स्थान पर नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। अब रावजी बाजार थाने की कमान दीप सिंह को, परदेशीपुरा की कमान पंकज द्विवेदी को और छोटी ग्वालटोली थाने की कमान जितेंद्र यादव को सौंपी गई है। प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए डीआरपी लाइन से लोकेन्द्र सिंह खडैत और राजकुमार रघुवंशी को क्राइम ब्रांच में पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों का पिछला रिकॉर्ड
पंकज द्विवेदी को दूसरी बार परदेशीपुरा थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वह वरिष्ठ टीआई हैं, लेकिन विभागीय जांच की प्रक्रिया जारी होने के कारण हालिया सूची में उनका प्रमोशन नहीं हो सका। जितेंद्र यादव को पूर्व में हुए सोनाकांड प्रकरण के बाद तुकोगंज थाने से हटाकर क्राइम ब्रांच स्थानांतरित किया गया था। लगभग 5 माह के समयांतराल के बाद उन्हें पुनः थाना प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी मिली है। दीप सिंह की रावजी बाजार थाने में यह पहली पोस्टिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed