{"_id":"619b600113500b093c775cf2","slug":"congress-leader-trapped-on-fake-video-case-registered-against-mp-congress-secretary-who-posted-fake-video-posing-as-sehore","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेक वीडियो पर कांग्रेस नेता फंसे: सीहोर का बताकर फेक वीडियो पोस्ट करने वाले मप्र कांग्रेस के सचिव के खिलाफ केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेक वीडियो पर कांग्रेस नेता फंसे: सीहोर का बताकर फेक वीडियो पोस्ट करने वाले मप्र कांग्रेस के सचिव के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 10 Dec 2021 11:39 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:39 AM IST
सार
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अर्जुन आर्य ने सोशल मीडिया पर बुधनी का कहकर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें एक व्यक्ति को ट्रेक्टर-ट्रॉली से कुचला जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अर्जुन आर्य, जिन्होंने यह फेक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया था।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव अर्जुन आर्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला कथित तौर पर एक फेक वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का है। इस वीडियो में ट्रेक्टर-ट्रॉली एक व्यक्ति को कुचलती दिख रही है।
अर्जुन आर्य ने वीडियो के साथ लिखा था कि 'ये विभत्स दृश्य मुख्यमंत्री के बुधनी विधानसभा का है। यहां शिवराज के अपराधी मित्र सरेआम लोगों को मौत के घाट उतार देते हैं। यही कलयुग के इस मामा का असल चरित्र है।' ऐसा लिखने के बाद अर्जुन आर्य ने एक वीडियो भी पोस्ट किया था। इस वीडियो में रेत से भरी एक ट्रेक्टर-ट्राली एक व्यक्ति को कुचलती हुई दिखाई दे रही है।
सीहोर एसपी मयंक अवस्थी ने सोमवार को कहा कि अर्जुन आर्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (1B) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर फेक वीडियो के जरिए लोगों में दहशत या डर बिठाने की मंशा का आरोप है।