फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   collector post should be renamed as District administrator says kamal nath

भाजपा की राह चले मुख्यमंत्री कमलनाथ, शुरू की नामकरण की कवायद

Tue, 01 Jan 2019 01:33 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अजय सिंह Updated Tue, 01 Jan 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
collector post should be renamed as District administrator says kamal nath
कमलनाथ - फोटो : ANI
मध्यप्रदेश में भले ही भाजपा की सरकार चली गई हो मगर नए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अब भाजपा की राह पकड़ ली। खबरों की मानें तो मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नामकरण को लेकर कवायद शुरू कर दी है।  कहा जा रहा है कि नई सरकार कलेक्टर पद का नाम डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटर करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि कलेक्टर पद का नाम ‘डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटर’ होना चाहिए और इस बारे में विचार चल रहा है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिले छिन्दवाड़ा के दौरे पर आये कमलनाथ ने संभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि कलेक्टर पद का नाम अंग्रेजी में अंग्रेजों के जमाने से चला आ रहा है। मैंने लोगों से सुझाव मांगा है कि यह क्यों कलेक्टर होना चाहिए। मैंने जिले के कलेक्टरों से ही कहा है कि उनके पद का नया नाम क्या होना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि डीसी (डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर) क्या होता है। यह भी मुझे नहीं चाहिए।  कमलनाथ ने कहा कि कलेक्टर पद का नाम डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटर होना चाहिए। इससे पहले, मुख्यमंत्री बनने के बाद वह भोपाल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भी कह चुके हैं कि कलेक्टर पद का नाम ठीक नहीं है। यह अंग्रेजों के समय से चला आ रहा है और आज के जमाने में इस पद के हिसाब से ठीक शब्द नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जिले के आला प्रशासनिक अधिकारी को कलेक्टर कहे जाने पर तंज कसते हुए कहा था कि कलेक्टर क्या कलेक्ट (इकट्ठा) करता है, जो उसे कलेक्टर कहा जाये। क्या वह टिकट कलेक्ट करता है या अन्य कुछ चीज कलेक्ट करता है, जो उसे कलेक्टर कहें। इस पद का नाम बदला जाना चाहिए।


जानकारों का मानना है कि देश में ब्रिटिश राज के दौरान भारत के पहले गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग्स ने वर्ष 1772 में डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर पद की शुरूआत हुई थी। उस दौरान इंडियन सिविल सर्विसेज के सदस्य ही डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर हुआ करते थे, जबकि देश की आजादी के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ही डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed