{"_id":"630b68462ee2e86d250cb33b","slug":"cm-shivraj-worshiped-mother-pitambara-peeth-along-with-wife-in-datia","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दतिया में सीएम शिवराज ने पत्नी सहित की मां पीतांबरा पीठ की आराधना, वनखंडेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दतिया में सीएम शिवराज ने पत्नी सहित की मां पीतांबरा पीठ की आराधना, वनखंडेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक
Sun, 28 Aug 2022 06:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 28 Aug 2022 06:36 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी सहित ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर आए। यहां से दतिया के लिए उड़ान भरी। दतिया में मां पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचकर विशेष अराधाना की है। पीतांबरा माई की पूजा-अर्चना करने के बाद वह दोपहर में वापस ग्वालियर लौटै और भोपाल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
सीएम शिवराज और उनकी पत्नी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को दतिया की पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां पीतांबरा के दर्शन किए और वन खंडेश्वर महादेव का अभिषेक किया। इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को भोपाल से पहले ग्वालियर पहुंचे। यहां ग्वालियर एयरपोर्ट पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान दतिया के लिए रवाना हो गए। दतिया हवाई पट्टी पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सीएम शिवराज सिंह चौहान की अगवानी की। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ सीधा पीतांबरा पीठ पर पहुंच गए। यहां उन्होंने मां पीतांबरा के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने वन खंडेश्वर महादेव का अभिषेक किया। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूरी पूजा संपन्न करवाई।
विज्ञापन
मां पीतांबरा की पूजा संपन्न करने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि बाढ़ की वजह से आ नहीं पाए थे, लेकिन अब मौका मिला है तो दर्शन के लिए आ गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। दतिया से वापस लौटते वक्त ग्वालियर एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की इसके बाद सीएम भोपाल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
