फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Shivraj Singh told why he tweeted the name 'Ram-Ram'

MP News: सीएम शिवराज सिंह ने बताया क्यों किया ‘राम-राम’ नाम का ट्वीट, क्या हैं उनके राम राम के मायने

Sun, 10 Dec 2023 10:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 10 Dec 2023 10:48 PM IST
सार

MP News: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड बहुमत की जीत के बाद भी भारतीय जनता पार्टी अब तक सीएम का चेहरा घोषित नहीं कर पाई है। इसी दौरान प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के सोशल मीडिया पर किये राम-राम वाले ट्वीट को लेकर कई कयास भी लगाए जा रहे थे, क्योंकि प्रदेश के सीएम की कुर्सी की रेस में कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राम-राम के क्या मायने हैं। यह कोई नहीं जानता। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद राम-राम के मायने बता दिये।

विज्ञापन
CM Shivraj Singh told why he tweeted the name 'Ram-Ram'
सीएम शिवराज सिंह ने बताया क्यों किया ‘राम-राम’ नाम का ट्वीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिला है और इसको लेकर पार्टी के सभी नेताओं सहित शिवराज सिंह चौहान लगातार जनता का आभार भी व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। इसी के चलते सीएम खुद प्रदेश की कई विधानसभा सीटों पर जाकर अपनी आभार सभा में जनता को संबोधित भी कर रहे हैं। अपनी ऐसी ही एक आभार सभा को संबोधित करने मुख्यमंत्री चौहान रविवार को खंडवा के सिंगाजी पहुंचे थे।

विज्ञापन


जहां पहले तो उन्होंने संत सिंगाजी के दर्शन कर उनकी आरती उतारी तो वहीं परिसर में हवन पूजन भी किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने यहां मां नर्मदा की भी आरती उतार कर पूजा अर्चना की और निमाड़ के संत सिंगाजी से सभी जनप्रतिनिधियों को पूर्ण शक्ति से कार्य करने की मंगल कामना भी की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता के लिए सुखी रहने और निरोगी रहने की मनोकामना भी मांगी।
विज्ञापन


यहां है राम-राम वाले ट्वीट के मायने
अपने खंडवा जिले के प्रवास के दौरान संत सिंगाजी के दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मीडिया से भी रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया के कई सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान जब मुख्यमंत्री से उनके राम-राम कहने वाले ट्वीट के बारे में मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने मीडिया से कहा कि अगर हम घर में आते हैं तो कहते हैं राम-राम, बीमार हो जाते हैं तो राम-राम कहते हैं। राम हमारे रोम रोम में रमे हैं। राम हमारी हर सांस में बसे हैं। इसलिए मुंह से राम-राम छटक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed