फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Shivraj Singh Chouhan says Sonia Gandhi will have to break silence over statement of Kamal Nath

बयानबाजी: सीएम शिवराज बोले- कमलनाथ के बयान पर सोनिया गांधी को तोड़ना होगा मौन

Fri, 28 May 2021 06:39 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 28 May 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
CM Shivraj Singh Chouhan says Sonia Gandhi will have to break silence over statement of Kamal Nath
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : पीटीआई (फाइल)

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि कमलनाथ के बयान पर सोनिया गांधी को मौन तोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि आप (सोनिया गांधी) साफ करें कि कमलनाथ गलत हैं। अगर वह गलत हैं तो उन्हें पार्टी से बाहर करिए या कह दीजिए कि आप कमलनाथ के बयान से सहमत हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि कांग्रेस नेता कमलनाथ की 'मानसिक स्थिति' ठीक नहीं है। यह बात उन्होंने कमलनाथ के कुछ देशों में भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगाने की मामले में दिए गए बयान को लेकर कही। बता दें कि भाजपा नेता वीडी शर्मा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन


इसमें देखा जा सकता है कि कांग्रेस कमलनाथ मीडिया के लोगों से बात कर रहे हैं। वह इसमें कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि भारत की छवि दूसरे देशों में खराब हुई है। यही वजह है कि कोरोना काल में भारतीयों के आगमन पर कई देशाें ने रोक लगा दी है। भारत महान नहीं भारत बदनाम हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
 

बता दें कि भाजपा की मध्यप्रदेश इकाई की ओर से सोशल मीडिया पर जारी किए गए एक वीडियो में कमलनाथ पत्रकारों से बात करते दिखाई देते हैं। इसमें वह कथित तौर पर यह कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि उनके पास न्यूयॉर्क से कुछ फोनकॉल आए जिसमें बताया गया कि लोग उन टैक्सी में बैठने को तैयार नहीं हैं जिन्हें भारतीय चला रहे हैं।


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भारत महान नहीं है बल्कि इसकी छवि और खराब हुई है। उल्लेखनीय है कि कमलनाथ लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। इससे पहले वह केंद्र सरकार की ओर से लाए गए नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 'आग लगा दो' कहने पर मुश्किल में घिर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed