इंदौर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का किया उद्घाटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक 10 मंजिला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया और इसे राज्य के लोगों को समर्पित किया। 237 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित, 402-बेड वाला यह अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगा।
Madhya Pradesh: Chief Minister Shivraj Singh Chauhan inaugurates a 10-storey super speciality hospital in Indore & dedicates it to the people of the state.
विज्ञापन
Built at a cost of more than Rs 237 crores, the 402-bedded hospital will provide modern medical facilities. pic.twitter.com/ZbdrTRV9MJविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 28, 2020
जानकारी के मुताबिक, इंदौर के ढक्कनवाला कुआं के पास बने इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। उद्घाटन के बाद डॉ. बिंदल ने मुख्यमंत्री को अस्पताल के बारे में जानकारी दी। वहीं, मुख्यमंत्री इंदौर पहुंचने के पहले देवास के खातेगांव पहुंचे और वहां पर खराब हुई फसलों का निरीक्षण किया। शिवराज सिंह ने कोरोना को लेकर इंदौर में किए सीरो सर्वे परिणाम की भी घोषणा की।
इस अस्पताल के उद्घाटन होने से कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर को बहुत लाभ मिलेगा। बताया जा रहा है कि इस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को कोरोना महामारी के इलाज के लिए ही जल्द तैयार किया गया है।
सूबे के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सोमवार को अस्पताल के बारे में बताया था कि कोविड-19 के जारी प्रकोप के मद्देनजर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को महामारी के मरीजों के इलाज के लिए शुरू किया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं वाले इस अस्पताल में छह गहन चिकित्सा इकाइयां (आईसीयू) और 10 ऑपरेशन थियेटर हैं। बाद में इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किडनी, हृदय, मस्तिष्क और अन्य अंगों की बीमारियों का भी इलाज किया जाएगा। अस्पताल में अंग प्रत्यारोपण की सुविधा भी होगी।
