फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Shivraj and Minister Scindia expressed grief the death of six kanwariyas of Gwalior in Hathras

Gwalior: ग्वालियर के छह कावड़ियों की हाथरस में मौत, शिवराज और सिंधिया ने जताया दुख

Sat, 23 Jul 2022 02:11 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 02:11 PM IST
सार

हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्वालियर लौट रहे छह कावड़ियों की यूपी के हाथरस में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुख जताया है। 
 

विज्ञापन
CM Shivraj and Minister Scindia expressed grief the death of six kanwariyas of Gwalior in Hathras
हाथरस में हुए सड़क हादसे पर सीएम और केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्वालियर लौट रहे सात कावड़ियों को यूपी के हाथरस में एक तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। इससे छह कावड़ियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। हाथरस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


इस दुर्घटना को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत अन्य लोगों ने दुख जताया है। चौहान ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि "उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई सड़क दुर्घटना में ग्वालियर के कांवड़ियों के निधन का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि! ।। ॐ शांति।।" वहीं, सिंधिया ने लिखा- "उत्तर प्रदेश के हाथरस में सड़क दुर्घटना में ग्वालियर के छह कांवड़ यात्रियों के दुःखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है वे सभी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें।"
विज्ञापन


मरने वाले सभी ग्वालियर के उठीला थाना क्षेत्र के खुर्द गांव के रहने वाले हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को ग्वालियर के गांव में लाया गया। वहां मातम पसरा पड़ा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने उनके शवों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखा और चक्काजाम किया। परिजनों और ग्रामीणों की मांग है कि मृतकों के परिजनों को सरकार की तरफ से दस-दस लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए। मौके पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, एसपी अमित सांघी सहित तमाम पुलिस के अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed