फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM rages on Owaisi and Diggi: Shivraj said BJP government is for all religions, but if riots spread, I will not leave

ओवैसी पर बरसे शिवराज: कहा-साहब वहीं से चिल्ला रहे, MP में ये हो रहा है, मेरे मध्य प्रदेश में सब सुरक्षित हैं

Fri, 15 Apr 2022 04:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 15 Apr 2022 04:16 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में खरगोन की घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओवैसी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी की सरकार सभी धर्म, पंत और वर्ग की है लेकिन यदि किसी ने दंगा फैलाया तो मामा किसी भी कीमत पर छोड़ेगा नहीं।

विज्ञापन
CM rages on Owaisi and Diggi: Shivraj said BJP government is for all religions, but if riots spread, I will not leave
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में खरगोन की घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी की सरकार सभी धर्म, पंत और वर्ग की है। लेकिन यदि किसी ने दंगा फैलाया तो मामा किसी भी कीमत पर छोड़ेगा नहीं।
विज्ञापन

 
गुरुवार को राजधानी भोपाल में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री ने जनता से हनुमान जयंती, गुड फ्राइडे, ईद को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। सीएम ने कहा कि कुछ लोग षड्यंत्र कर रहे हैं। आग लग जाए और दंगे भड़क जाएं। खरगोन में क्या हुआ। उन्होंने कहा कि मेरे खरगोन और पूरे प्रदेश के बहनों और अपनी सुरक्षा और सम्मान के लिए कोई चिंतित न रहे। मैं साफ कह रहा हूं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि ओवैसी साहब वहीं से चिल्ला रहे हैं, मध्य प्रदेश में ये हो रहा है। ये मेरा मध्य प्रदेश है। यहां सब सुरक्षित है। सरकार की नजर में सब बराबर है। किसी भी जाति के हो, किसी भी पंथ के हो, किसी भी धर्म के हो, किसी भी वर्ण के हो, किसी भी लिंग के हो। कोई भेदभाव नहीं, सब समान हैं, सब बराबर हैं। आप किसी जाति और धर्म के हों, यहां कार्रवाई होगी तो गड़बड़ करने वालों के खिलाफ होगी। उन्होंने कहा कि खरगोन में गरीबों के घर जल गए। उसमें अनुसूचित जाति के लोग भी थे। छोटे-छोटे मकान-घर जला दिए। ऐसे लोग जिन्होंने घर जला दिए उन पर कार्रवाई होना चाहिए या नहीं? दिग्विजय सिंह को उसमें भी दर्द होता है, कार्रवाई कैसे हो गई। झूठे फोटो पोस्ट कर रहे हैं पता नहीं कहां-कहां झंडा लगा दिया और बता दिया कि यह मध्य प्रदेश में लगा है। अरे झूठों कुछ तो शर्म करो। मैं फिर कह रहा हूं। दिग्गी राजा तुम कुछ भी कर लो, उनको तो तुम नहीं बचा सकते।



 
संत का चोला पहनने वाले पर भी कार्रवाई
सीएम ने कहा कि किसी ने अगर बेटी की तरफ गलत नजर से देखा, दुराचार किया तो मैंने किसी को नहीं छोड़ा। हमने धर्म नहीं देखा। आप अलग-अलग कार्रवाई देख लो। आप सिवनी की देख लो, चाहे अशोकनगर की देख लो। आगर जिले में एक अल्पसंख्यक बिटिया, वो भी मेरे लिए लाडली लक्ष्मी है; उसके साथ अगर गड़बड़ करने की कोशिश की तो भी बुल्डोजर चला है। रीवा में किसी ने संत का चोला पहनकर गड़बड़ की, तो उसको भी हमने नहीं छोड़ा।    


 
तीर्थ दर्शन में पंच तीर्थों को शामिल करेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थ दर्शन योजना में पंच तीर्थों की यात्रा को भी सम्मलित करेंगे। सीएम ने कहा कि केवल महू में नहीं; चाहे दिल्ली हो, चाहे मुंबई हो, चाहे नागपुर हो (दीक्षा-भूमि), चाहे लंदन हो अगर पंचतीर्थ बनाए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना में 1 लाख तक का लोन दिया जाएगा, जिसके ब्याज की भरपाई सरकार करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed