{"_id":"61f8b85313b077681b3bd461","slug":"cm-meets-union-road-transport-minister-shivraj-said-bypasses-of-highways-will-become-a-medium-for-the-progress-of-more-than-50-urban-areas-of-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से की मुलाकात, शिवराज बोले– प्रदेश के 50 से अधिक नगरीय क्षेत्रों की तरक्की का माध्यम बनेंगे राजमार्गों के बायपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से की मुलाकात, शिवराज बोले– प्रदेश के 50 से अधिक नगरीय क्षेत्रों की तरक्की का माध्यम बनेंगे राजमार्गों के बायपास
Tue, 01 Feb 2022 10:04 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 01 Feb 2022 10:04 AM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और प्रदेश में चल रहे परिवहन कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के साथ सीएम शिवराज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को नई दिल्ली प्रवास में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और सागर में भारतमाला परियोजना में बायपास, रिंग रोड निर्माण सहित विभिन्न कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। मुख्यमंत्री ने गडकरी का मध्य प्रदेश के लिए किए जा रहे सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। प्रदेश में विभिन्न कार्यों के लिए निरंतर स्वीकृतियां प्राप्त हो रही हैं। निश्चित ही यह मध्य प्रदेश के लिए सौभाग्य का विषय है। अटल एक्सप्रेस-वे से जुड़े कार्यों की अनेक बाधाएं भी समाप्त की गई हैं, जिससे सभी निर्माण कार्य पूर्ण करने में आसानी होगी। प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश के 50 से अधिक नगरीय क्षेत्रों से गुजरने वाले विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के बायपास निर्माण से आर्थिक प्रगति होगी। इसके साथ ही ग्वालियर चंबल क्षेत्र से गुजरने वाला 404 किलोमीटर लंबा अटल प्रगति पथ मध्य प्रदेश के विकास को गति देगा। चंबल और ग्वालियर क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में अटल प्रगति पथ (एक्सप्रेस-वे) महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। क्षेत्र के नगरों, कस्बों और छोटे-बड़े सभी ग्रामों की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
सार्थक प्रयास सार्थक वार्ता
मुख्यमंत्री चौहान ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद कहा कि अटल एक्सप्रेस-वे के भूमि अधिग्रहण की दिक्कतों को दूर किया गया है। सार्थक प्रयासों से बाधाएं दूर करने में सफलता मिल रही है। नर्मदा एक्सप्रेस-वे और पांच शहरों के रिंग रोड के अलाइनमेन्ट पर भी सार्थक वार्ता हुई है।
विज्ञापन
कम होंगी शहरों-कस्बों की दूरियां
मुख्यमंत्री ने बताया कि कई शहरों से नेशनल हाईवे गुजर रहे थे, मगर अब बायपास बन गए हैं। नेशनल हाइवे का यह दायित्व था कि शहर से गुजर रहे मार्गों को सुगम यातायात योग्य बना दें। नवीन कार्यों के फलस्वरूप कुछ कस्बों और नगरों की परस्पर दूरी भी कम होगी, असुविधाजनक मोड़ भी खत्म किए जाएंगे। निश्चित ही इन सबका प्रत्यक्ष लाभ नागरिकों को प्राप्त होगा। इस संबंध में भी बातचीत हुई है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सबका ध्यान रखते हुए समस्या को हल करने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि भोपाल इंदौर में ऐसे रिंग रोड जिसके पास अर्थिक गतिविधियों शुरू की जा सकें, इस पर भी बातचीत हुई है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग कार्यों के लिए समय-सीमा और गुणवत्ता में काम पूरा किया जाएगा। प्रत्येक कार्य के लिए समयावधि तय की गई है।