{"_id":"624825cffdefd10abf168def","slug":"cm-in-sehore-shivraj-said-maa-will-start-tujhe-pranam-scheme-again-poor-child-will-not-be-deprived-of-higher-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर में सीएम: शिवराज ने कहा- मां तुझे प्रणाम योजना फिर शुरू करेंगे, गरीब बच्चा उच्च शिक्षा से वंचित नहीं होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर में सीएम: शिवराज ने कहा- मां तुझे प्रणाम योजना फिर शुरू करेंगे, गरीब बच्चा उच्च शिक्षा से वंचित नहीं होगा
Sat, 02 Apr 2022 04:00 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 02 Apr 2022 04:00 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को सीहोर पहुंचे। नसरुल्लागंज में शासकीय महाविद्यालय में छात्रों से संवाद किया। यहां सीएम ने घोषणा की कि मां तुझे प्रणाम योजना फिर से प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को सीहोर पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में शासकीय महाविद्यालय में छात्रों से संवाद किया। यहां सीएम ने घोषणा की कि मां तुझे प्रणाम योजना फिर से प्रारंभ की जाएगी।
सीएम ने कहा कि मैं मां तुझे प्रणाम योजना पुनः प्रारंभ कर रहा हूं, जिसमें बेटे-बेटियों को अपने गांव की माटी लेकर देश की सीमाओं पर ले जाते हैं, वहां वह सैनिकों से मिलते हैं और देखते हैं कि हमारे बहादुर सैनिक किन परिस्थितियों में कार्य करते हैं। बच्चे देश की सीमा से वहां की माटी लेकर लौटते हैं।
शिवराज ने कहा कि पिछली बार आपकी शिकायत थी कि महाविद्यालय में बैठने को जगह नहीं मिलती। यानी जगह कम है, बच्चे ज्यादा हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हमने एक भवन की स्वीकृति दी है। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि जमाना बदल गया है। पढ़ना भी है, आगे भी बढ़ना है। मैं अपने बेटे-बेटियों से कहना चाहता हूं कि अगर आप मेधावी हैं, प्रतिभाशाली हैं और आपका एडमिशन किसी उच्च शिक्षण संस्थान में हो जाता है तो फीस की चिंता मत करना, आपकी फीस हम भरवाएंगे। मैं आपको आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। व्यवसायिक शिक्षा भी प्रारंभ की गई है, ताकि दूसरी चीजें सीखकर भी रोजगार में लगें।