{"_id":"62359e698c7a424bb34c7fea","slug":"clashes-between-two-dalit-groups-in-damoh-4-people-shot-in-old-enmity-17-people-including-women-children-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमोह में दो दलित समूहों में झड़प: पुरानी रंजिश में 4 लोगों को लगी गोली, महिलाओं, बच्चों समेत 17 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमोह में दो दलित समूहों में झड़प: पुरानी रंजिश में 4 लोगों को लगी गोली, महिलाओं, बच्चों समेत 17 लोग घायल
Sat, 19 Mar 2022 02:42 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 19 Mar 2022 02:42 PM IST
सार
दमोह में दो दलित पक्षों की आपसी भिड़ंत में 4 लोगों को गोली लगी है, आपसी संघर्ष में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 17 लोग घायल हुए हैं। गंभीर घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
दमोह में दो दलित पक्षों में झड़प।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में दो दलित पक्षों में झड़प का मामला सामने आया है। घटना में 4 लोगों को गोली लगी है, वहीं महिलाओं और बच्चों समेत करीब 17 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने 17 लोगों को खिलाफ हिंसा का मामला दर्ज किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिव कुमार सिंह ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर बटियागढ़ थाना क्षेत्र के अजनी की टपरिया गांव में शुक्रवार देर रात को हुई।
एएसपी के अनुसार दो दलित समूहों के बीच लाठी, धारदार हथियार और कुछ देसी आग लगाने के हथियारों का इस्तेमाल किया गया। हमले में करीब चार लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। गंभीर रूप से जख्मी लोगों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है आगे की जांच जारी है।