फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Children of Mandsaur met the President on Children's Day

Mandsaur: बाल दिवस पर कैडेट्स पहुंचे राष्ट्रपति भवन; महामहिम ने दी महान व्यक्तियों की जीवनी पढ़ने की सलाह

Thu, 16 Nov 2023 05:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 16 Nov 2023 05:43 PM IST
सार

ट्रूप कमांडर जितेंद्र कनौजिया के नेतृत्व में बाल दिवस पर मन्दसौर के चार कैटेड्ट राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
Children of Mandsaur met the President on Children's Day
राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे कैडेट्स। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मंदसौर जिले के निजी विद्यालय के ट्रूप नंबर 157 के 2 एनसीसी कैडेट्स सीएसएम पराग शर्मा, सीएसएम प्राची व्यास और हिंदुस्तान स्काउट गाइड के दो स्काउट युग श्रीवास्तव और अर्णव अग्रवाल ने बाल दिवस पर राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र (आरबीसीसी) में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

विज्ञापन


यह चारों कैडेट्स ट्रूप कमांडर जितेंद्र कनौजिया (ट्रूप नंबर 157), स्काउट मास्टर ललित कुमार परमार सेंट थॉमस विद्यालय के नेतृत्व में राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि हम अक्सर कहते हैं कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इस भविष्य को सुरक्षित रखना और इसका उचित पालन-पोषण सुनिश्चित करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चों के पास तकनीक और ढेर सारी जानकारी और ज्ञान है। वे देश-विदेश में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपने बच्चों की प्रतिभा को सही दिशा दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संवेदनशील होते हैं बच्चे
राष्ट्रपति ने कहा कि बच्चों में दूसरों के प्रति अधिक संवेदनशीलता होती है वे दूसरों का दुःख देखकर दुःखी हो जाते हैं और दूसरों को सुखी देखकर प्रसन्न हो जाते हैं। बच्चों के इसी गुण के कारण हम उन्हें बचपन से ही दूसरों की मदद करने और पर्यावरण के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना रखने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। बच्चों को स्वास्थ्य और पर्यावरण की स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी बहुत जरूरी है। 

किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं बच्चे
राष्ट्रपति ने बच्चों से कहा कि अगर वे अपनी क्षमता को पहचानें और पूरी लगन और कड़ी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें, तो वे निश्चित रूप से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने उन्हें पढ़ने की आदत अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एक कहावत है- किताबें सबसे अच्छी दोस्त होती हैं, अच्छी किताबें व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाती हैं। उन्होंने बच्चों को महान हस्तियों की जीवनियां पढ़ने की भी सलाह दी, जिससे उन्हें प्रेरणा मिलेगी और चुनौतियों का सामना करने में भी मदद मिलेगी। 


मंदसौर जिले के बच्चों की उपलब्धि पर विद्यालय प्राचार्य सिस्टर ज्योतिस, मैनेजर फादर लॉरेंस, पांच मध्य प्रदेश स्वतंत्र कंपनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल रिजवान खान, हिंदुस्तान स्काउट गाइड मध्य प्रदेश राज्य आयुक्त डॉ. क्षितिज पुरोहित, राज्य सचिव गणेश शर्मा, ट्रूप कमांडर कैप्टन डॉ. विजय सिंह पुरावत, केयर टेकर ऑफिसर राकेश श्रीवास्तव, जिला माउंटेनियरिंग संगठन के पदेन उपाध्यक्ष विजेंद्र देवड़ा, कार्यकारी उपाध्यक्ष विश्व मोहन अग्रवाल, सचिन जैन, डॉक्टर राहुल सेंगर (एमडी फिजिशियन), चीफ ऑफिसर वीरेंद्र कुमार तिवारी, सूबेदार भवानी सिंह, टी ओ धीरज शुक्ला, टी ओ विक्रम शर्मा, कुलदीप सिंह चंद्रावत, आदि ने बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed