फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chief Minister Mohan Yadav, Garoth-Suwasra held general meeting, said- Congress's enmity with majority society

Mandsaur: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गरोठ और सुवासरा में ली आमसभा, कहा- कांग्रेस की बहुसंख्यक समाज से दुश्मनी

Wed, 08 May 2024 11:18 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 08 May 2024 11:18 PM IST
सार

सीएम यादव ने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार में सोनिया गांधी ने पीछे से सरकार चलाई। राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सरकारें चलाईं, लेकिन गरीबी दूर नहीं कर पाए। ये बाबू साहब कहते हैं कि हमारी सरकार आएगी तो एक झटके में गरीबी दूर कर देंगे। 

विज्ञापन
Chief Minister Mohan Yadav, Garoth-Suwasra held general meeting, said- Congress's enmity with majority society
मंदसौर में सीएम मोहन यादव ने आमसभा को संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में तीन चरणों का मतदान हो चुका है। चौथा चरण अंतिम है। इस दौरान आठ सीटों पर मतदान होना है। अब सभी नेताओं का फोकस इन सीटों पर हो गया है। भाजपा की ओर से बुधवार को सीएम मोहन यादव ने मंदसौर जिले के गरोठ और सुवासरा में सभा को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को बहुसंख्यक समाज का दुश्मन तक बता दिया।
विज्ञापन


सीएम डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस के राज में भारत का बार-बार मानमर्दन हुआ। सोमनाथ में भगवान शिव के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय जब सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जवाहर लाल नेहरू को निमंत्रण दिया तो उन्होंने अस्वीकार कर दिया था। नेहरू के कपडे़ धोने के लिए पानी बाहर से आता था। देश गरीबी झेल रहा था और वे कोट में गुलाब लगा कर घूमते थे। कांग्रेस को जब भी निमंत्रण दिया गया तो उन्होंने निमंत्रण को ठुकराया। नेहरू जी से लेकर आज की पीढ़ी में ये समस्या है। भगवान सोमनाथ से दुश्मनी निभाई, श्रीराम से दुश्मनी निभाई। कांग्रेस की बहुसंख्यक समाज से दुश्मनी है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा हमारी सरकार आएगी तो गरीबी मिटाएंगे
सीएम यादव ने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार में सोनिया गांधी ने पीछे से सरकार चलाई। राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सरकारें चलाईं, लेकिन गरीबी दूर नहीं कर पाए। ये बाबू साहब कहते हैं कि हमारी सरकार आएगी तो एक झटके में गरीबी दूर कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि जो गरीबों का अपमान करे, ऐसे लोगों को सरकार में नहीं रहना चाहिए। एक कलेक्टर साहब ने एक ड्राइवर की औकात पूछी तो हमने उनको घर भेज दिया। उन्होंने कहा कि खुले में मांस मटन नहीं बिकने देंगे। यह निर्णय लागू कराया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष इमरती देवी के विवादित टिप्पणी को लेकर डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस की ये गलत दृष्टि है। इसको जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस में ऊपर से लेकर नीचे तक कोई कानून को मानता नहीं, सब घमंडी लोग हैं। जब कांग्रेस की सरकार थी, तो कांग्रेस के प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने कहा था कि मैं 1 रुपये भेजता हूं, 15 पैसे पहुंचते हैं। आज नरेंद्र मोदी जी की सरकार है। किसान सम्मान निधि के 6 हजार रुपये भेजे जा रहे हैं तो 6 हजार रुपये किसानों तक पहुंच रहे हैं। किसी का 1 रुपये भी कम नहीं हुआ है। लाडली बहनों को साढ़े 12 सौ मिलना चाहिए, उनको साढ़े 12 सौ रुपए मिल रहे हैं। सीएम ने कहा कि यह ईमानदारी और बेईमानी के बीच का चुनाव है। गरीबों का राशन खाने वाली नेता सब जमानत पर हैं। डॉ. यादव ने कहा कि जैसे बटन दबाने से बल्ब जलता है। वैसे कमल के फूल का बटन दबाओगे तो नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed