Chhindwara News: बुर्का पहनकर प्रेमी संग घर से भागी युवती, दोनों इंदौर जाना चाहते थे, पुलिस ने यहां धर लिया
कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवक-युवती के परिजनों से बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर, दोनों बालिग हैं और कानूनी रूप से शादी करना चाहते हैं तो इस पर विचार किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिवनी जिले की एक 19 वर्षीय युवती अपने 22 वर्षीय प्रेमी के साथ घर से भागकर इंदौर जाने की फिराक में थी। लेकिन, कोतवाली पुलिस की सतर्कता से दोनों ज्यादा दूर नहीं जा सके। युवती ने अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का भी पहन रखा था, लेकिन वह पुलिस की नजरों से बच नहीं पाई। बस स्टैंड पर पुलिस को उन पर शक हुआ, पूछताछ करने के बाद दोनों को हिरासत में लेकर उनके परिजनों को सूचना दी।
ये भी पढ़ें: सीसीटीवी में चांटे मारती दिखी पत्नी, पति बोला- मुझे बचाओ... लात-घूसों से पीटती है, सुसाइड की देती है धमकी
जानकारी के अनुसार, बुधवार को कोतवाली पुलिस को छिंदवाड़ा बस स्टैंड पर एक युवक-युवती पर संदेह हुआ। पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों सिवनी से भागकर इंदौर जाने वाले थे। युवती ने अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहना हुआ था। संदेश होने पर पुलिस ने पूछताछ की तो युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती है। इसी कारण उसने घर से भागने का फैसला किया। हालांकि, कोतवाली पुलिस ने तुरंत सिवनी पुलिस और दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दी और उन्हें छिंदवाड़ा बुलाया।
ये भी पढ़ें: आज भी बदला रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम, आधे प्रदेश में आंधी-बारिश के साथ ओले का अनुमान
कोतवाली पुलिस ने बताया कि दोनों के परिजनों को बुलाया गया है, उनके आने पर बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर, दोनों बालिग हैं और कानूनी रूप से शादी करना चाहते हैं तो इस पर विचार किया जा सकता है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों को सुरक्षित रूप से रखा है। उनके परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये वीडियो भी देखिए...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
