फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The family performed the last rites without informing the police

Chhindwara News: कुएं में मिली थी लाश, परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

Wed, 25 Sep 2024 03:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Sep 2024 03:34 PM IST
सार

MP News: चौरई के हथौड़ा में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। आरोप ये लगाया जा रहा है कि महिला की मौत के बाद बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया गया है, जिसके बाद टीम गांव पहुंची। 

विज्ञापन
The family performed the last rites without informing the police

विस्तार

चौरई के हथौड़ा में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई, जिसके चलते इस मौत पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बताने में आ रहा है कि महिला का शव गांव के कुएं में ही संदिग्ध में मिला था, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


टीआई गणपत ऊइके ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें लोगों से जानकारी मिली थी कि हथोड़ा में एक महिला की मौत के बाद बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया गया है, जिसके बाद टीम गांव पहुंची। फिलहाल अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मृतक महिला के मायके वालों  को बुलाकर बयान लिए जाएंगे, उसके बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन


परिवार में हुआ था विवाद
पुलिस ने प्राथमिक तौर पर बताया कि मृतक महिला प्रमिला वर्मा पति राजा बाबू वर्मा का अपने परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। वहीं विवाद के बाद दूसरे दिन उसका शव कुएं में मिला था। पुलिस जांच कर रही है कि महिला खुद कुएं में कूदी थी या उसे धकेला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed